July 27, 2024
  • होम
  • MP Election 2023: एमपी में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता Anas Pathan पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस होकर पार्टी कार्यालय पहुंचे थे बदमाश

MP Election 2023: एमपी में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता Anas Pathan पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस होकर पार्टी कार्यालय पहुंचे थे बदमाश

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : November 19, 2023, 10:06 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में मतदान से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता अनस पठान (Anas Pathan) पर जानलेवा हमला किया गया है। अनस पर ये हमला कांग्रेस के कार्यालय में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस बदमाशों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह हमला किया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले आज राज्य में शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार को रोक दिया गया है। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थको में विवाद की खबरें आ रही थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद ये घटना इन्हीं विवादों का नतीजा है।

हमले में फटा सर

अनस पठान (Anas Pathan) भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थक हैं। अनस पर ये हमला कांग्रेस के कार्यालय में हुआ है। आनन-फानन में वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने अनस को रेड क्रॉस हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टर्स ने उन्हें बंसल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में अनस का सर फट गया है।

यह भी पढ़ें: Tribals of Jharkhand: स्थापना के 23 साल बाद भी इस हाल में झारखंड के आदिवासी, जानिए सीएम के क्षेत्र का हाल

5 लोगों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, हमला करने वालों की संख्या 5 थी। हालांकि, हमलावरों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय में शांति पसरी हुई है। कोई भी इसपर बात करने को तैयार नहीं है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन