July 27, 2024
  • होम
  • Deepotsav 2023: अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कही रामराज्य की बातें

Deepotsav 2023: अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कही रामराज्य की बातें

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : November 11, 2023, 7:49 pm IST

नई दिल्ली: रामनगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसका आयोजन अयोध्या के रामकथा पार्क में किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मंच पर मौजूद रहे। यहां उन्होंने भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया और राम दरबार के स्वरूप की पूजा की।

22 लाख से ज्यादा दिए जलाए गए

अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पर 22 लाख 23 हजार दिए जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। बता दें कि पिछले साल 18 लाख 81 हजार से ज्यादा दियों का रिकॉर्ड बना था। आज शाम 7 बजे से दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरु हुआ। इस दौरान सीएम योगी सरयू नदी पर आरती की। साथ ही सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई।

पूरी दुनिया रामराज्य के व्यवस्था को मानती है- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव समाज को जोड़ने का आयोजन है। साथ ही सीएम ने कहा कि भगवान राम ने पृथ्वी को राक्षसहीन कर दिया। प्रभु ने अयोध्या में रामराज्य की व्यवस्था बनाई। सारी दुनिया जिस आदर्श व्यवस्था को मानती है वह रामराज्य है।

सीएम ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

यूपी के मुख्यमंत्री ने अगले साल राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में बात की लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के महोत्सव के लिए हम सब लोग अभी से तैयारी करें, ये हम सब का आयोजन बने। इसके लिए सब लोग राम तीर्थ जन्मभूमि ट्रस्ट और सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। यह (अयोध्या) दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित होगी।

यह भी पढ़ें: Election: ओवैसी का बीजेपी पर तंज, मेरी फोटो लगाकर……..

अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु होने के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें 2017 से हर साल मनाए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम का भी हाथ रहा है। आंकड़ों की बात करें तो साल 2022 में कुल 2.39 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुंचे थे। वहीं इस साल सितंबर से लेकर अब तक यहां कुल 1.77 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन