July 27, 2024
  • होम
  • AAP सांसद संजय सिंह की रिहाई से पहले उनकी पत्नी अनीता सिंह ने बताया आगे का प्लान

AAP सांसद संजय सिंह की रिहाई से पहले उनकी पत्नी अनीता सिंह ने बताया आगे का प्लान

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : April 3, 2024, 8:30 pm IST

नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में AAP सांसद संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। उनके कार्यकर्ता और प्रशंसक काफी बेसब्री से उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में संजय सिंह की पत्नी ने बताया है कि जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह का अगला कार्यक्रम क्या होगा?

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय का कहना है कि संजय सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे और हमें आशा है कि वो जल्द ही अरविंद केजरीवाल को भी रिहा कर देंगे। पार्टी किसी परेशानी या चिंता के दौर से नहीं गुजर रही बल्कि यह एक आंदोलन के दौर से गुजर रही है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बाहर नहीं आ जाते।

क्या बोली संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह

वहीं दूसरी तरफ AAP सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोर्ट की कार्यवाही पूरी हो गई है और संजय सिंह जेल से जल्द बाहर आएंगे। बाहर आने के बाद वो AAP के दफ्तर जाएंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।। अनीता सिंह ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। अब कुछ ही पल में सांसद संजय सिंह बाहर आ जाएंगे। हम सेलिब्रेशन नहीं करेंगे।

अनीता सिंह ने कहा कि संजय सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। इसलिए वो पार्टी कार्यालय भी जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे। यह काफी मुश्किल घड़ी थी लेकिन अब काले बादल छंट चुके हैं और परिवार, कार्यकर्ताओं के लिए काले बादल छट गए हैं। वो जैसे ही उनके सामने आते हैं उनके चेहरे पर उत्साह दोगुना हो जाएगा।

संजय सिंह के पिता क्या बोले

इसके अलावा AAP नेता संजय सिंह के पिता दिनेश ने कहा, पिछले 6 महीनों से घर में सन्नाटा था, मेरे दिल में एक परिवर्तन है, ये निर्णय अप्रत्याशित था। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान से उम्मीद थी और इस फैसले से एक ऊर्जा आ गई है।

गौरतलब है कि AAP सांसद संजय सिंह को अदालत द्वारा कई शर्तों के साथ जमानत दी गई है। जिसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उन्हें एनसीआर से बाहर जाने पर जांच अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी। साथ ही उन्हें अपना पारपोर्ट भी जमा करना होगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन