July 27, 2024
  • होम
  • Akanksha Dubey: क्या आकांक्षा को मिलेगा न्याय? एक्ट्रेस की मां ने CM योगी से की CBI जांच की मांग

Akanksha Dubey: क्या आकांक्षा को मिलेगा न्याय? एक्ट्रेस की मां ने CM योगी से की CBI जांच की मांग

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : March 30, 2023, 11:32 am IST

लखनऊ: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां बेहद दुखी है। एक्ट्रेस की मां घटना वाले दिन से ही भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। सोमवार को एक्ट्रेस की मां से बातचीत के दौरान सारनाथ पुलिस ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज की है। हालांकि गायक समर और संजय सिंह अभी फरार है।

आकांक्षा दुबे की मां से मिलीं अक्षरा सिंह

वहीं कल बुधवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत के मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक मां सरकार से झोली फैलाकर अपनी बेटी के मौत की CBI जांच कराने की मांग कर रही है। इस वीडियो में आगे कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती है। साथ ही उन्होंने ये आरोप लगाया कि सिंगर समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे जान से मारा है। एक्ट्रेस की मां ने मांग की है कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। अब देखना ये है कि क्या इस मामले पर आकांक्षा को इंसाफ मिलेगा?

आकांक्षा दुबे

आकांक्षा की मां ने लगाए समर सिंह पर आरोप

एक्ट्रेस की मां मधु दुबे का कहना है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। गायक समर और उनके भाई संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और इस बारे में बताए क्या हुआ था। आकांक्षा की मां ने आगे बताया कि मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत दर्ज करा देती तो ये दिन कभी नहीं आता।

आकांक्षा दुबे और समर सिंह

मधु दुबे ने की सीएम योगी से मांग

मधु दुबे ने रोते हुए बताया कि उन्हें पुलिस पर यकीन नहीं है। इसलिए सीबीआई ही अब इस मामले की कार्रवाही करे। इसी वजह से उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। दरअसल इस मामले में बीते सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि सिंगर समर सिंह अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था और उनके पैसे भी हड़प लेता था। केवल इतना ही नहीं उसे किसी और के साथ काम भी नहीं करने देता था। वह उसे बेहद टार्चर करता था।

 

 

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन