July 27, 2024
  • होम
  • AAP-कांग्रेस का 4-3 वाला फॉर्मूला, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

AAP-कांग्रेस का 4-3 वाला फॉर्मूला, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : February 22, 2024, 1:14 pm IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) एक तरफ जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक दिल्ली में आप ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है। यानी 4 सीट पर आप और 3 सीट पर कांग्रेस पार्टी लड़े, हालांकि कांग्रेस दिल्ली में 4 सीटों की मांग कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि फॉर्मूला तो तय हो गया है, लेकिन कांग्रेस की एक सीट की मांग की वजह से अभी ऐलान नहीं हो सका है।

कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव

AAP इन सीटों पर लड़ सकती है-

1.नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
2. नई दिल्ली
3. साउथ दिल्ली
4. वेस्ट दिल्ली

कांग्रेस इन तीन सीटों पर रहेगी मैदान में-

1. चांदनी चौक
2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
3. पूर्वी दिल्ली

2019 का परिणाम

2019 के लोकसभा चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी, वहीं आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन