July 27, 2024
  • होम
  • संगीत नाटक अकादमी से 98 कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

संगीत नाटक अकादमी से 98 कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : February 29, 2024, 9:58 am IST

नई दिल्लीः कला जगत के शीर्ष राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार की घोषणा हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कला जगत की मूर्धन्य हस्तियों को सम्मानित करेंगी. इस वर्ष, अभिनेता अशोक सराफ, राजीव वर्मा, गायिका बॉम्बे जयश्री और प्रसिद्ध संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की बेटी गायिका कलापिनी कुमकारी सहित 98 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार का सम्मान दिया जाएगा।अकादमी ने 2022-2023 पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और रंगमंच अकादमी प्रमुख कलाकारों को अकादमी के सदस्यों के रूप में चुनती है।

6 प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी रत्न

लोक गीतकार और लेखक विनायक खेडेकर, वीणा वादक आर. विश्वेश्वरन, कथक नर्तक सुनयना हजारीलाल, कुचिपुड़ी नृत्य युगल राजा और राधा रेड्डी, थिएटर निर्देशक दुलाल रॉय और नाटककार डी.पी. सिन्हा फेलो हैं। एक बयान में बताया गया कि संगीत नाटक अकादमी, संगीत, नृत्य एवं नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने 21 और 22 फरवरी को अपनी बैठक में सर्वसम्मति से कला के क्षेत्र में छह प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न) के रूप में चुना।

फेलो पुरस्कार में 3 लाख की राशि

अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और दुर्लभ सम्मान माना जाता है। अकादमी फेलो पुरस्कार में राशि 3 लाख रुपये है और अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र एवं अंगवस्त्रम के अलावा 1 लाख रुपये राशि है। फेलोशिप और पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा।

80 युवा कलाकारों को बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार

बता दें अकादमी ने साल 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों के नामों का एलान किया था। इसमें ‘ताम्रपत्र’ और ‘अंगवस्त्रम’ के अलावा 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलती है। युवा पुरस्कार एक विशेष समारोह में संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रदान करेंगे।

Top 10 News: सुबह की 10 बड़ी खबरें, जानें देश-दुनिया का पूरा अपडेट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन