July 27, 2024
  • होम
  • टूटे हुए फोन को चलाने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख हैरान रह जाएंगे आप

टूटे हुए फोन को चलाने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख हैरान रह जाएंगे आप

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 21, 2024, 2:37 pm IST

Viral Videos: Desi Jugaad के मामले में हम भारतीयों को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। हमें जुगाड़ के मामले में यूं ही उस्ताद नहीं कहा जाता है। हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग हैं, जिनके हुनर को देखकर दुनिया भी हैरान रह जाती है। फिलहाल, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने अपने देसी जुगाड़ से लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो देखकर लोग भी कह रहे हैं कि भारत नए लोगों के लिए नहीं है।

टूटे फोन के साथ किया ऐसा जुगाड़

हुआ ऐसा कि लड़के का स्मार्टफोन हाथ से छूटने के बाद नीचे जमीन पर गिर गया और उसकी स्क्रीन टूट गई। अक्सर मोबाइल की स्क्रीन टूटने के बाद टच स्क्रीन काम नहीं करता है। तब हम उसे रिपेयर करवाते हैं या नई स्क्रीन डलवाते हैं। लेकिन एक लड़के ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि वह टूटी स्क्रीन को बिना बदले ही फोन को बड़ी आसानी से चला पा रहा था। अब आप कहेंगे कि ये कैसे हो सकता है, तो वायरल हो रहे जुगाड़ के इस वीडियो को देख लीजिए। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का कैसे टूटे हुए फोन में एक माउस लगाकर उसे बड़ी आराम से चलाने लगता है। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि माउस काम भी कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEMES OVER DOSE (@daily_over_dose)

देसी जुगाड़ के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daily_over_dose नाम के अकाउंट पर साझा किया गया है, जिसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है, जबकि लाइक्स की झड़ी लग गई है। वहीं, यूजर्स इस वीडियो को देखकर कमेंट भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े-

24 साल की लड़की का 38 साल बड़े ‘अंकल’ पर आया दिल, बन गई तीसरी बीबी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन