July 27, 2024
  • होम
  • रुसलान के गाने ने किया लाखों दिलों पर राज, इस फिल्म से दो सितारे आज़माएंगे अपनी किस्मत

रुसलान के गाने ने किया लाखों दिलों पर राज, इस फिल्म से दो सितारे आज़माएंगे अपनी किस्मत

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : April 21, 2024, 3:03 pm IST

लखनऊ/अहसन रिज़वी। 26 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली मूवी रुसलान की स्टारकास्ट इन दिनों ताबड़तोड़ प्रमोशन कर रही है। इसी कड़ी में फिल्म से जुड़े सेलिब्रिटीज शुक्रवार रात को लखनऊ पहुंचे। रुसलान मूवी में आयुष शर्मा लीड एक्टर और सुश्री मिश्रा लीड एक्ट्रेस की भूमिका में हैं। इनखबर के साथ बात चीत के दौरान आयुष ने बताया कि इस प्रचूर एक्शन फिल्म में वह एक यंग म्यूजिशियन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में वह अपनी पहचान की तलाश में होते है। और उस पहचान को बनाने के लिए गिटार छोड़ बंदूक चलाना शुरू कर देते हैं। आयुष ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में लवयात्रि से की थी। 2021 में वह सलमान खान के साथ अंतिम में दिखाई दिए। रुसलान आयुष की तीसरी फिल्म हैं। आयुष शर्मा सलमान खान के जीजा भी हैं। उन्होंने सलमान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी।
रुसलान में विशाल मिश्रा और शब्बीर अहमद के दिए हुए सॉन्ग “ताड़े” की बीजीएम ने लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया हैं। इस गाने पर अब तक 10 मिलियन व्यूज भी आ चुके हैं।

टुंडे कबाब के लिए बेताब

फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रहीं सुश्री मिश्रा की यह डेब्यू फिल्म हैं। अपनी पहली ही फिल्म में सुश्री ज़बरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। सुश्री ने खुद में डिसिप्लिन एडॉप्ट करने के लिए एनसीसी की ट्रेनिंग भी की हैं। सुश्री के पिता एक आर्मी ऑफिसर है तो वहीं उनकी माता डीएसपी हैं। दोनो ही अभिनेताओं ने कहा कि लखनऊ आने के बाद वह बड़ी ही बेताबी से टुंडे के कबाब खाने का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी की अधिकतम शूटिंग अज़रबैजान में हुई हैं।

कलाकारों के करियर के लिए क्यों ज़रूरी यह फिल्म?

रुसलान फिल्म में काम कर रहे दोनों सितारे इस मूवी से अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। क्योंकि आयुष शर्मा की इस से पहले आई दोनों फिल्में लवयात्री, अंतिम कुछ खास नहीं चली थी। वहीं, सुश्री मिश्रा की यह पहली फिल्म हैं। इसलिए दोनो सितारों के करियर के लिए इस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद महत्वपूर्ण हैं।
देश भर में चर्चा बटोर रहीं यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों के पर्दों पर दिखाई देगी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन