July 27, 2024
  • होम
  • E-Bike में दिखे रणबीर कपूर, नए घर का जायजा लेने पहुंचे अभिनेता

E-Bike में दिखे रणबीर कपूर, नए घर का जायजा लेने पहुंचे अभिनेता

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 29, 2022, 8:16 pm IST

मुंबई: Ranbir Kapoor spotted : रणबीर कपूर हाल ही में पापा बने हैं। कुछ दिनों पहले आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा का नाम रिवील किया था। हाल ही में रणबीर कपूर को बांद्रा में स्पॉट किया गया। रणबीर का कूल लुक तो लोगों को पसंद आया ही लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा रणबीर की स्टाइलिश साइकिल ने। सेफ्टी को मद्देनजर रखते हुए रणबीर ने मास्क लगाया हुआ था।

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दरअसल रणबीर अपने घर की इनसाइड अपडेट जानने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल से बांद्रा गए। फैंस का कहना है कि पिता बनने के बाद रणबीर फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं, तभी तो वो गाड़ी से नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक बाइक पर सवारी कर रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने व्हाइट हुडी के साथ ब्लू डेनिम कैरी की हुई है। ब्लू कैप लगाए एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे।

कंस्ट्रक्शन का काम करने पहुंचे रणबीर

रणबीर कपूर सोमवार को अपने घर का काम देखने गए थे और लोगों की नजरें उन पर जा टिकी। दरअसल, रणबीर कपूर घर का काम देखने के लिए साइकिल से गए थे और ऐसे में हर कोई बस रणबीर कपूर को देखकर यह सोचने लगा कि वो साइकिल से क्यों पहुंचे हैं। आपको बता दें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर का कंस्ट्रक्शन का काम पिछले तीन सालों से हो रहा है। लेकिन, अब ये पूरी तरह तैयार है।

Ranbir Kapoor Photos: 1.9 लाख की इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवारी करते दिखे 'सांवरिया', नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे रणबीर कपूर

रणबीर-आलिया की बेबी गर्ल

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था , ‘हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी न्यूज़ आ गई है। हमारे बेबी ने इस दुनिया में कदम रख लिया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना बेहद मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड माता-पिता बन गए हैं। लव, लव, लव आलिया और रणबीर।’

बेटी के साथ पिकनिक ट्रिप

वहीं खबरे ये भी आ रही हैं कि आलिया-रणबीर जल्द ही बेटी के साथ मिनी वेकेशन प्लान कर सकते हैं। इस दौरान वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी का फेस करीब 6 महीने तक न रिवील हो, लेकिन इसके बाद आलिया खुद राहा की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन