July 27, 2024
  • होम
  • दुर्गा माता की आराधना करने पहुंचे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल

दुर्गा माता की आराधना करने पहुंचे रणबीर कपूर, वीडियो वायरल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 3, 2022, 6:46 pm IST

मुंबई: नवरात्र हिन्दुओं का विशेष पर्व है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है। इसलिए यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है, वेद-पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना गया है जो पाप का नाश करती हैं, नवरात्र के समय मां के भक्त उनसे अपने सुखी जीवन और समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रि में कई जगहों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।

रणबीर का वीडियो वायरल

हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया। वहीं इन दिनों देशभर में नवरात्री का त्योहार हार मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स माता रानी के दर्शन करने दुर्गा पूजा में शामिल हो रहे हैं। अब हाल ही में रणबीर कपूर को दुर्गा पूजा में देखा गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात भी की। सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन भी पहुंचे दर्शन करने

इन दिनों ऋतिक अपनी फिल्म विक्रम-वेधा को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी माता रानी के दर्शन करने दरबार पहुंचे, जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर फाल्गुनी पाठक के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फाल्गुनी गाना गा रही हैं, जिस पर ऋतिक रोशन डांस करते हुए दिख रहे यहीं और उनके साथ फाल्गुनी भी बराबर साथ दे रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। बता दें, हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम-वेधा’ रिलीज हुई है, जिसे देख फैंस उनकी खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन