July 27, 2024
  • होम
  • राघव चड्ढा के साथ दिखी परिणीति चोपड़ा की नजदीकियां, बहुत जल्द बजेगी शहनाई

राघव चड्ढा के साथ दिखी परिणीति चोपड़ा की नजदीकियां, बहुत जल्द बजेगी शहनाई

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : April 2, 2023, 5:07 pm IST

Parineeti Raghav Relationship 

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा (Parineeti Chopra Raghav Chadha Relationship) के रिलेशनशिप और शादी की खबरों पर एक्टर हार्डी संधू मुहर लगा चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह परिणीति को शादी की बधाई दे चुके हैं।

जल्द होगा रोका

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी की खबरें बीते कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दोनों सुबह मुंबई पहुंचे हुए हैं, बता दें, इनकी शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं।

परिणीति और राघव को फिर से साथ में देखकर दोनों के ‘रोके’ की खबर सामने आने लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का रोका हो सकता है। जिसमे प्रियंका और निक भी शामिल होंगे।

प्रियंका बेटी को लेकर भारत आई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च को पहली बार बेटी मालती को भारत लेकर आई हैं। प्रियंका और निक जोनस के भारत आने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए ही परिवार संग भारत देश लौटी हैं। अब देखना होगा कि परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

परिणीति दिखी मनीष मल्होत्रा के घर

फिल्म ‘इशकजादे’ से अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति को शादी की खबरों के बीच कई बार फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि अभिनेत्री अपनी शादी के आउटफिट मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवा रही हैं।

बता दें, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट कियारा और आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में पहने थे। हालांकि परिणीति अपनी शादी में लहंगा पहनती है या साड़ी ये तो आने वाले समय में पता चल जाएगा।

यह भी पढ़े: 

‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना हुआ रिलीज़, सलमान खान का दिखा टशन

बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने मांगी माफ़ी, कही- सलमान खान नेक इंसान हैं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन