July 27, 2024
  • होम
  • Oscar 2023: ऑस्कर से पहले इन 15 अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी है RRR

Oscar 2023: ऑस्कर से पहले इन 15 अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी है RRR

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 13, 2023, 10:03 am IST

मुंबई। 95वें Oscar अवॉर्ड्स में फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। आरआरआर के नाटू-नाटू सॉन्ग को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड नाइट में स्टेज पर ‘नाटू नाटू’ के सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने लाइव परफॉर्मेंस के साथ स्टेज पर आग लगा दी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद सभी लोग ‘नाटू नाटू’ की धुन पर थिरकते नज़र आए और इस गाने को स्टैंडिंग ओविएशन भी मिला। इससे पहले इस गाने ने गोल्डन ग्लोब्स के अलावा 15 अवार्ड्स को अपने नाम किया था। आइए आप को बताते है आरआरआर को अभी तक कुल कितने अवार्ड्स मिल चुके हैं।

 

1. गोल्डन ग्लोब्स 2023

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – नाटू-नाटू, एमएम कीरावनी, राहुल सिप्लिगुंड, काल भैरव

 

2.सैटर्न अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म – आरआरआर

 

3. न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट डायरेक्टर – एसएस राजमौली

 

4.हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2022

स्पॉटलाइट विनर अवॉर्ड

 

5. नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू अवॉर्ड्स 2022

टॉप 10 फिल्म ऑफ द ईयर

 

6. एलए फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट म्यूजिक स्कोर  – नाटू नाटू – एमएम कीरावनी

 

7. 28वां क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स

बेस्ट फॉरने लैंग्वेज फिल्म – आरआरआर

बेस्ट सॉन्ग –  नाटू नाटू

 

8. हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन क्रिएटिव आर्ट्स अवॉर्ड्स

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – नाटू नाटू

बेस्ट स्टंट, बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

 

9. फिलोडेल्फिया फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट फॉरने लैंग्वेज फिल्म, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट साउंडट्रैक

 

10. 88वां न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल फिल्म अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टर

 

11. अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

टॉप 10 फिल्म

 

12. 2022 ऑस्टिन फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स

बेस्ट स्टंट – निक पॉवेल

टॉफ 10 फिल्म ऑफ 2022

 

13. बोस्टन सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट ओरिजनल स्कोर – नाटू नाटू- एमएण कीरावनी

 

14. साउथ ईस्टर्न फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स

बेस्ट इंटरनेशनल लैंग्वेज फिल्म

टॉप 10 फिल्म ऑफ 2022

 

15. जार्जिया फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स 2022

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

 

16. महिला फिल्म पत्रकार पुरस्कार 2022

बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी अवॉर्ड

इसके साथ ही द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवार्ड अपने नाम किया है। इस शॉर्ट फिल्म को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। अवॉर्ड जीतने के बाद गुनीत ने कहा कि 2 महिलाओं ने भारत के लिए कर दिखाया। अभी भी मुझे इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन