July 27, 2024
  • होम
  • मोनालिसा को पसंद आई फिल्म ब्रह्मास्त्र, डांस कर शेयर किया पोस्ट

मोनालिसा को पसंद आई फिल्म ब्रह्मास्त्र, डांस कर शेयर किया पोस्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 10, 2022, 9:55 pm IST

पटना : भोजपुरी जगत की सबसे चहीती अभिनेत्री मोनालिसा को तो आप जानते ही होंगे। सोशल मीडिया पर इनकी फॉलोविंग किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह ही है। मोनालिसा को अगर सोशल मीडिया क्वीन का नाम दिया जाए तो इसमें कोई दो राय भी नहीं होगी। उनकी फॉलोविंग और उनका हर लुक वायरल हो ह जाता है। एक्ट्रेस ने ब्रह्मास्त्र की तारीफ़ की है और फिल्म के गाना “डांस का भूत” पर जमकर डांस किया है।

मोनालिसा का डांस वीडियो

मोनालिसा का ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘डांस का भूत’ हमेशा रहता है। पर ये पागपन ‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के बाद, बहुत दिनों बाद कोई फिल्म देखी वो भी हाउसफुल के साथ। मुझे पूरी तरह से इस फिल्म से प्यार हो गया।’ मोनालिसा के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें भी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी पसंद आई।

पहली दिन कमाए इतने करोड़

आज ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जो हाल इन दिनों हिंदी सिनेमा का हो रखा है उस बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ के कलेक्शन ने एक उम्मीद मेकर्स, स्टार्स और निर्देशकों के लिए जगाई है। पहले दिन ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपये की कमाई की।

फैन फॉलोविंग में आया है उछाल

पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है। उन्होंने भोजीवुड से अलग छोटे पर्दे और तो और वेब सीरीज में भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में मोना अपने वेब सीरीज धप्पा को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देख कर ही हम इस बात का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं कि अभिनेत्री कितनी कम्फर्टेबले हैं। सनलाइट में वह और भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इतनी है प्रॉपर्टी

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप रिच यानी अमीर अभिनेत्री हैं, टीवी की दुनिया में भी उनका खूब नाम है। भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी मोना एक फिल्म के लिए काफी ज़्यादा चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। पिछले कुछ समय से भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त उछाल हुआ है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन