July 27, 2024
  • होम
  • Birthday पर जान्हवी कपूर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, जानें कौन है ये लड़का?

Birthday पर जान्हवी कपूर ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, जानें कौन है ये लड़का?

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : March 6, 2023, 5:02 pm IST

मुंबई: Janhvi Kapoor Birthday: फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज 26 साल की हो गईं। जाह्नवी कपूर के हजारों फैन्स, फिल्मी सितारों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन सबके बीच जाह्नवी कपूर के एक करीबी दोस्त ने एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर डेटिंग की खबरों को हवा दे दी। ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि शिखर पहाड़िया हैं।

 

कौन है ये मिस्ट्री मैन

 

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का नाम पहले भी कई बार जुड़ चुका है। दोनों को कई बार साथ में छुट्टियाँ मनाते भी देखा जा चुका है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में और दोस्तों की पार्टियों में भी शिखर पहाड़िया के साथ घूमती नजर आ चुकी हैं। हालाँकि जान्हवी डेटिंग की खबरों को लेकर कभी भी खुलकर सामने नहीं आई हैं।

 

रोमांटिक फोटो के साथ दिल

 

आपको बता दें, जान्हवी कपूर को बर्थडे विश करने के लिए शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है। तस्वीर अँधेरे में ली गई है, जहाँ जाह्नवी और शिखर बीच के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कैमरे से दूर दिख रहे हैं। इसके अलावा शिखर ने जान्हवी के लिए तरसते हुए एक बड़े दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। हालाँकि उन्होंने इस इंस्टा स्टोरी में और कुछ नहीं लिखा, जिससे बात साफ़ हो सके।

जान्हवी ने किया रिपोस्ट

 

जान्हवी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर पहाड़िया के पोस्ट को रीपोस्ट किया। यह फोटो मालदीव की बताई जा रही है। बता दें, पिछले महीने जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ फैमिली वेकेशन पर जाती नजर आई थीं। इस दौरान उनके साथ रयूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी नजर आए।

 

कौन हैं शिखर पहाड़िया

 

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को काफी समय से साथ देखा जा रहा है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती बताए जाते हैं। शिखर सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति संजय पहाड़िया के बेटे हैं। हालाँकि संजय और स्मृति का तलाक हो चुका है। शिखर एक 25 साल के पोलो प्लेयर हैं।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन