July 27, 2024
  • होम
  • मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती- परिणीति चोपड़ा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती- परिणीति चोपड़ा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

  • WRITTEN BY: Jagriti Dubey
  • LAST UPDATED : April 3, 2023, 8:33 am IST

Raghav-Parineeti 

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए है। यहां तक कि दोनों को लेकर ये खबरें भी सामने आ रही है कि राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते है। सोशल मीडिया यूजर्स ने परिणीति का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला है जिसमे एक्ट्रेस ने कहा था- मैं किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती और भी बहुत अच्छे ऑप्शन है।

राजनेता से शादी नहीं करूंगी- परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ रिलेशन में हैं। इतना ही नहीं खबरें तो ये भी सामने आ रही है कि राजनेता संग एक्ट्रेस बहुत जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं। लेकिन परिणीति की वो बात याद है जब उन्होंने कहा था कि वह कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने यह बात जबरिया जोड़ी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही थी- मैं कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती और भी बहुत अच्छे ऑप्शन हैं।

जल्द होगा रोका

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की शादी की खबरें बीते कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दोनों सुबह मुंबई पहुंचे हुए हैं, बता दें, इनकी शादी की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आई हुई हैं।परिणीति और राघव को फिर से साथ में देखकर दोनों के ‘रोके’ की खबर सामने आने लगी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का रोका हो सकता है। जिसमे प्रियंका और निक भी शामिल होंगे।

प्रियंका बेटी को लेकर भारत आई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च को पहली बार बेटी मालती को भारत लेकर आई हैं। प्रियंका और निक जोनस के भारत आने से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए ही परिवार संग भारत देश लौटी हैं। अब देखना होगा कि परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

परिणीति दिखी मनीष मल्होत्रा के घर

फिल्म ‘इशकजादे’ से अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली परिणीति को शादी की खबरों के बीच कई बार फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे है कि अभिनेत्री अपनी शादी के आउटफिट मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवा रही हैं। बता दें, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट कियारा और आलिया भट्ट ने भी अपनी शादी में पहने थे। हालांकि परिणीति अपनी शादी में लहंगा पहनती है या साड़ी ये तो आने वाले समय में पता चल जाएगा।

यह भी पढ़े : 

राघव चड्ढा के साथ दिखी परिणीति चोपड़ा की नजदीकियां, बहुत जल्द बजेगी शहनाई

‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना हुआ रिलीज़, सलमान खान का दिखा टशन

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन