• होम
  • मनोरंजन
  • Dipika Kakar Baby Boy : शादी के 5 साल बाद दीपिका कक्कड़ बनी मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म

Dipika Kakar Baby Boy : शादी के 5 साल बाद दीपिका कक्कड़ बनी मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म

Dipika Kakar नई दिल्ली : दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoiab Ibrahim) के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. दीपिका और शोएब माता-पिता बने हैं. दीपिका ने क्यूट से बेटे को जन्म दिया है. दीपिका के घर में गूंजी किलकारी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के घर में खुशियों की किलकारियां गूंज […]

Dipika Shoiab
inkhbar News
  • June 21, 2023 1:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

Dipika Kakar

नई दिल्ली : दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoiab Ibrahim) के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. दीपिका और शोएब माता-पिता बने हैं. दीपिका ने क्यूट से बेटे को जन्म दिया है.

दीपिका के घर में गूंजी किलकारी

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के घर में खुशियों की किलकारियां गूंज उठी है। दीपिका ने प्यारे से बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस समय दीपिका और शोएब की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शोएब की पोस्ट को शेयर कर दी जानकारी. जिसमें लिखा है- ‘अल्हम्दुलिल्लाह आज 21 जून 2023 को सुबह मैंने बेबी बॉय को जन्म दिया। ये डिलीवरी प्रीमैच्योर है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।’

बता दें कि डॉक्टर्स ने दीपिका को जुलाई के तीसरे या चौथे हफ्ते की तारीख दी हुई थी। जिसमे एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में भी इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन अब दीपिका ने प्रीमैच्योर डिलीवरी से प्यारे से बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताया कि परेशान होने वाली बात नहीं है।

दीपिका ने इमोशनल नोट शेयर किया

दीपिका (Dipika Kakar) और शोएब के बारे में बात करें तो दोनों टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच में प्यार की शुरुआत हुई थी. 22 फरवरी 2018 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। कपल एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कते हैं।

इनकी लवस्टोरी दूसरों को भी काफी इंस्पायर करती है। 20 जून को शोएब के जन्मदिन पर दीपिका ने भर भर के अपना प्यार लुटाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शोएब संग जन्मदिन मनाया था और एक इमोशनल वॉइस नोट भी शेयर किया था। बता दें आपको दीपिका और शोएब इन दिनों अपने घर का रेनोवेशन करा रहे हैं। कपल ने अपने फ्लैट के साथ वाला फ्लैट लिया है।

यह भी पढ़े :

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का टीज़र हुआ रिलीज़, 7 साल बाद करण जौहर की वापसी, दिखी झलक

Karan Deol Wedding : करण देओल दूल्हा बनकर निकले दुल्हनिया को लेने, मंडप से तस्वीरें आई सामने