July 27, 2024
  • होम
  • जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जरूर देखे ये फ़िल्में, जश्न को दोगुना कर देंगी ये मूवी

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जरूर देखे ये फ़िल्में, जश्न को दोगुना कर देंगी ये मूवी

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 18, 2022, 8:08 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर त्योहार पर खास जश्न मनाने के लिए अगल-अगल फिल्में हैं। लेकिन इंडस्ट्री में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर कई फिल्में हैं, जो भगवान के प्रति इंडस्ट्री के प्रेम को दिखाती हैं। साथ ही फिल्मों में दही हांडी को भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दिखाया जाता है। अब हम आपको श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मौजूद धार्मिक फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

जय संतोषी मां

साल 1975 में आई धार्मिक फिल्म जय संतोषी मां कम बजट वाली हिंदी फिल्म है, जो आज भी ब्लॉकबस्टर बनी हुई है। विजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने महेंद्र कपूर और प्रसिद्ध कवि प्रदीप के साथ फिल्म के लिए भक्ति भरे गीतों को गाया हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर देख सकते हैं।

संपूर्ण रामायण

साल 1961 में रिलीज हुई रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म संपूर्ण रामायण की कहानी भगवान राम और माता सीता और लक्ष्मण के वनवास में बिताए वर्षों की कहानी को दर्शाती है। साथ ही फिल्म में भगवान राम के बैकुंड प्रवास और उनके पूरे इतिहास की कहानी को दिखाया गया है। इस पौराणिक फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर देख सकते हैं।

ओएमजी

साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ओह माय गॉड एक व्यंग्यात्म कॉमेडी फिल्म है।ये फिल्म एक प्राचीन वस्तुएं बेचने वाले दुकान के मालिक की कहानी है। जोकि भगवान के होने वाले अनुष्ठानों पर मुकदमा दर्ज करवाता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे।

जय जगन्नाथ

सब्यसाची मोहपात्रा के निर्देशन में बनी फिल्म जय जगन्नाथ एक बहुभाषी पौराणिक फिल्म है। जो हिंदी, अंग्रेजी सहित एक साथ 15 भाषाओं में रिलीज हुई थी।

 

जम्मू: सिदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन