July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के भवानी सिंह को मिली जीत, हारे राकेश पठानिया

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के भवानी सिंह को मिली जीत, हारे राकेश पठानिया

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 8, 2022, 9:14 pm IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी से आगे निकल गई है।कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ह‍िमाचल प्रदेश की स‍िराज विधानसभा सीट पर जयराम ठाकुर ने अपने नाम जीत दर्ज की। ठाकुर ने 20 हजार से भी ज्यादा मतों से कांग्रेस के चेतराम को हरा दिया। फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 25 सीटें आई हैं। वहीं कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

कांग्रेस के भवानी सिंह की जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा विधायक भवानी सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राज्य के वन मंत्री राकेश पठानिया को 7,354 मतों के अंतर से हराकर फतेहपुर सीट पर कब्ज़ा कर लिया है। फतेहपुर सीट पर चुनाव इसलिए भी बेहद ख़ास माना जा रहा था क्योंकि नूरपुर विधानसभा सीट से तीन बार जीत हासिल कर चुके बीजेपी के प्रत्याशी पठानिया को इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया था।

हिमाचल के लिए फतेहपुर व‍िधानसभा सीट भी कई मायनों में खास मानी जाती है। 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने अपना वर्चस्‍व कायम रखते हुए जीत अपने नाम की थी। इस बार सीट पर कांग्रेस ने भवानी स‍िंह पठान‍िया और बीजेपी ने राकेश पठान‍िया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट पर फ‍िर से सीट‍िंग व‍िधायक भवानी स‍िंह पठान‍िया को चुनावी मैदान में उतारा वहीं भाजपा की तरफ से राकेश पठान‍िया को उतारा गया।

इस सीट पर कांग्रेस के सुजान स‍िंह ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराकर साल 2012 में जीत हासिल की थी। वहीं इस सीट पर 2019 में हुए उप-चुनाव में भवानी स‍िंह पठान‍िया ने जीत अपने नाम की थी। भवानी ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को 5,789 वोटों के अंतराल से हराया था।

कुल मतदाताओं की संख्या- 88676
पुरूष मतदाताओं की संख्या – 44720
मह‍िला मतदाताओं की संख्‍या – 43956
सर्विस वोटर व अन्‍य-1527
इस बार कुल वोटरों की संख्‍या – 90203

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन