July 27, 2024
  • होम
  • एक झगड़े का खौफनाक अंजाम! साक्षी मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी

एक झगड़े का खौफनाक अंजाम! साक्षी मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 29, 2023, 4:47 pm IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक खौफनाक क़त्ल का मामला सामने आया है। यहां पर साक्षी नाम की नाबालिग बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लड़की की हत्या का आरोप साहिल नामक युवक पर लगा है। आरोप है कि लड़की का साहिल नाम के युवक से विवाद हो गया था। इससे वह इतना भड़क गया कि उसने नाबालिग लड़की पर चाकू और पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया।

➨ चुपचाप तमाशा देखती रही भीड़

खबर है कि लड़की पर करीब 40 बार हमले किए गए। चिंताजनक और हैरान करने वाली बात यह है कि साहिल बीच सड़क पर नाबालिग को चाकू मार रहा था और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वहीं, लड़की को घायल कर आरोपी साहिल आराम से मौके से फरार हो गया। इस खौफनाक हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया है कि साक्षी और साहिल दोनों रिलेशनशिप में थे।

 

➨ कहासुनी से नाराज़ हुआ साहिल

एक दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो गया था। इस लड़ाई में साहिल ने साक्षी को मारने का फैसला किया। इस बात की पुष्टि इस बात से होती है कि साहिल चाकू लेकर जा रहा था। आरोपी साहिल ने हमले के दौरान साक्षी को भागने और बचने का मौका भी नहीं दिया। साक्षी दर्द के मारे छटपटाती रह गई लेकिन आरोपी साहिल फिर भी नहीं रुका।

➨ बेरहमी से किया क़त्ल

आरोपी साहिल ने चाकू से सीधे लड़की की खोपड़ी पर वार करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक करीब 40 वार झेलने के बाद साक्षी बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। जब साहिल का मन इतने पर भी नहीं भरा तो उसने नाली को ढंकने वाला एक भारी पत्थर उठा लिया और उससे बच्ची को बेरहमी से कुचल डाला। घटना के दौरान आरोपी साहिल सड़क पर भीड़ में अपना सीना चौड़ा करते हुए निकल गया।

➨ पुलिस को मिली खबर

इसके बाद वह फिर लौटा और साक्षी के शरीर में कोई हरकत न होने का इंतजार करने लगा। जब साहिल ने साक्षी के शरीर में कोई हरकत नहीं देखी, तो वह चिल्लाता हुआ और लोगों को डराता हुआ वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद मृतक बच्ची के परिजनों को इत्तिला दी गई और उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

 

➨ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, आरोपी की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि उसका मोबाइल फोन बंद है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ा दिया।इसके बाद हत्यारे की तलाश में पुलिस दस्ते गठित किए गए। इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। आरोपी इस घटना को अंजाम देकर यूपी के बुलंदशहर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी साहिल को कुछ देर पहले ही बुलंदशहर से धर दबोचा है।

 

➨ CM केजरीवाल का LG पर हमला

मामला सामने आने पर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर CM अरविंद केजरीवाल ने LG विनय कुमार सक्सेना पर हमला बोला। दिल्ली के CM केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का सरेआम और बेरहमी से हत्या कर दिया जाता है। यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक है। अपराधियों को खौफ नहीं रहा हैं, उन्हें पुलिस का डर नहीं रहा। LG साहब, कानून व्यवस्था अब आपकी जिम्मेदारी है, इसका कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है

 

➨ DCW अध्यक्ष का बयान

इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र और दिल्ली पुलिस पर निशाना साध है। DCW अध्यक्ष ने कहा कि एक 16 वर्षीय लड़की को 40-50 बार चाकू से मारा गया और फिर कई बार पत्थर से मारा गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। यह सब एक CCTV कैमरे में कैद हो गया। कई लोग इस घटना को देखते रहे, लेकिन बीच-बचाव नहीं किया।

 

➨ मामले में होगी हाई लेवल मीटिंग

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद खतरनाक हो गई है। मालीवाल ने अब दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तमाम बड़े मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में LG विनय कुमार सक्सेना, CM मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों को बुलाने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन