July 27, 2024
  • होम
  • थानेदार की करतूत! महिला को बंधक बनाकर 8 दिनों तक किया बलात्कार

थानेदार की करतूत! महिला को बंधक बनाकर 8 दिनों तक किया बलात्कार

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : May 25, 2023, 4:48 pm IST

पटना: कई पुलिस अधिकारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात समाज की सेवा में लगे रहते हैं, कहीं खाकी दामन पर कोई दाग न लग जाए, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो खाकी पहनते हैं और खाकी को खाक में मिलाने से भी नहीं चूकते। खाकी दामन को दागदार करने वाली ऐसी ही एक घटना बिहार के किशनगंज में सामने आ रही है। जहां पर एक थानेदार ने पुलिस महकमे को बदनाम कर डाला। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं:

 

थानेदार की शर्मनाक करतूत

यहां पर यूपी की एक महिला से थानेदार ने आठ दिनों तक बलात्कार किया। खबर के मुताबिक, टेढ़ागाछ थाने के थानाध्यक्ष ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों पर महिला को बंधक बनाकर रखने का भी आरोप है। हद तो तब हो गई जब थानेदार ने महिला के पति से दो लाख रुपये भी वसूले और फिर दोनों जाने दिया।

 

ऐसे दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने पति को ढूंढती हुई टेढ़ागाछ थाने आई तो थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने उसे बंधक बना लिया। महिला को थानेदार ने 8 दिन तक अपने आवास पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। SHO ने उसके पति से दो लाख रुपये भी ले लिए। इस मामले में थानेदार का नाम नीरज कुमार नीराला और उसके मुखिया साथी का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में SP के आदेश के बाद थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व अन्य आरोपी मनोज यादव के खिलाफ टेढ़ागच थाने में FIR दर्ज की गई। आपको बता दें, इस मामले में IPC की धारा 343, 376b, 384, 385,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। केस नंबर 39 /2023 बताया गया है। खबर है कि आरोपी थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन