July 27, 2024
  • होम
  • Nafe Singh Rathee Murder: नफे सिंह पर चलाईं गई ताबड़तोड़ 30 से अधिक गोलियां, STF करेगी मामले की जांच

Nafe Singh Rathee Murder: नफे सिंह पर चलाईं गई ताबड़तोड़ 30 से अधिक गोलियां, STF करेगी मामले की जांच

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : February 26, 2024, 9:02 am IST

नई दिल्ली। इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने 2 दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई हैं। बता दें कि इस वारदात में नफे सिंह राठी और उनके एक समर्थक की मौत हो गई है। वहीं उनके दो सुरक्षा कर्मी अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है। ये वारदात रविवार शाम करीब सवा 5 बजे हुई। घटना उस वक्त की है, जब राठी बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास से गुजर रहे थे।

फिलहाल, नफे सिंह के शव को बहादुरगढ़ के सिविल हॉस्पिटल लाया गया है। यहां शव का पोस्टमार्टम होगा।

की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि रविवार को हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर हमला हुआ। उन पर ये हमला तब हुआ जब उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान उनके वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में नफे सिंह राठी समेत 4 लोगों को गोलियां लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दस वाहन में सवार होकर हमलावर आए थे। हमले के बाद नफे सिंह राठी को ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन