July 27, 2024
  • होम
  • Raj Thackeray ने माहिम समुद्र में अवैध दरगाह बनने का किया दावा, कहा- '1 महीने में नहीं हटी तो गणपति मंदिर बनाएंगे'

Raj Thackeray ने माहिम समुद्र में अवैध दरगाह बनने का किया दावा, कहा- '1 महीने में नहीं हटी तो गणपति मंदिर बनाएंगे'

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 23, 2023, 8:52 am IST

मुंबई, Raj Thackeray। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक अवैध दरगाह बनाए जाने का दावा किया है। राज ठाकरे बुधवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान ठाकरे ने एक क्लिप को चलाते हुए दावा किया कि मुंबई के माहिम तट पर एक अवैध दरगाह का निर्माण किया गया है। अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने कहा कि यह किसकी दरगाह है ? क्या यह किसी मछली की है, कुछ साल पहले यह दरगाह यहां नहीं थी। राज ठाकरे ने अपने संबोधन में आगे चेतावनी दी है कि अगर इस अवैध निर्माण को तुरंत नहीं गिराया गया तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति का मंदिर बनाएंगे।

क्या कहा राज ठाकरे ने ?

राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्र के बीच में बन रही मजार अनधिकृत है। कुछ समय पहले यहां कुछ भी नहीं था। उन्होंने इस मजार को हटाने के लिए प्रशासन को एक महीने का समय दिया अगर ऐसा नहीं होता है तो वहां एक विशाल गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राज ठाकरे ने कहा कि मजार का निर्माण जहां किया जा रहा है वह माहिम पुलिस स्टेशन के नजदीक है, बीएमसी के अधिकारी वहां घूमते रहते हैं, फिर भी दो वर्ष से यह दरगाह खुलेआम समुद्र में बन रही है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया वीडियो

मामले पर मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि, आज राज ठाकरे साहब ने अपनी जनसभा में एक महत्वपूर्ण बात उठाई। देखिए क्या होता है जब सरकार या प्रशासन बड़ी बातों को भी नजरअंदाज करता है। यहां समुद्र में माहिम के मकदूम बाबा की दरगाह के पास अवैध निर्माण किया जा रहा है। दो साल पहले यहां कुछ भी नहीं था। यहां एक नए हाजी अली तैयार किए जा रहे हैं। यह सब दिनदहाड़े हो रहा है, फिर भी पुलिस और नगरपालिका को इसकी भनक तक भी नहीं है।

वीडियों में आगे कहा कहा गया है कि राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है कि इसे देखने के बाद तत्काल कार्रवाई करें, इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करें। अन्यथा हम वहां पर एक बड़े गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे। अब जो होगा वह होगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन