July 27, 2024
  • होम
  • PM Modi आज सुबह 11 बजे दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi आज सुबह 11 बजे दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : May 25, 2023, 8:12 am IST

नई दिल्ली। देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को PM Modi आज सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें, ये ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा था।

6 दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

बता दें, दिल्ली से देहरादून चलने वाली ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन सुबह सात बजे से चलेगी। संयुक्त निदेशक रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि, देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया फिलहाज जल्द निर्धारित किया जाएगा।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन-              समय
देहरादून-            7.00 बजे
हरिद्वार-              8.04 बजे
रुड़की-               8.49 बजे
सहारनपुर-           9.27 बजे
मुजफ्फरगनर-     10.07 बजे
मेरठ-                 10.37 बजे
आनंद विहार-      11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
मेरठ-                     6.38
मुजफ्फरनगर-          7.08
सहारनपुर-              7.55
रुड़की-                  8.31
हरिद्वार-                  9.15
देहरादून-                10.35

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन