July 27, 2024
  • होम
  • International Yoga Day: योग दिवस पर PM Modi ने वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को किया संबोधित

International Yoga Day: योग दिवस पर PM Modi ने वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को किया संबोधित

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : June 21, 2023, 8:45 am IST

PM Modi, Inkhabar। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से योग दिवस के मौके पर भारत के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों से वीडियो संदेश के माध्यम से जुड़ रहा हूं, लेकिन मैं योग करने के कार्यक्रम से भाग नहीं रहा हूं। आज शाम को 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल रहूंगा। 2015 में भारत के कहने पर दुनिया के 180 देशों ने योग को अपनाया ये देश के लिए काफी ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।

 योग वैश्विक आंदोलन बना – PM Modi

पीएम ने कहा कि आपको याद होगा कि जब 2014 में यूएन जनरल एसेंबली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव आया तो सभी देशों ने इसे समर्थन दिया था। तब से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। आज पूरी दुनिया में लोग योग और वसुधैव कुटुंबकम की थ्योरी पर एक साथ काम कर रहे हैं। हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि योग से हमें स्वास्थ्य, आयुष और बल मिलता  है। हममें से कितने ही लोगों ने योग की ऊर्जा को महसूस किया है। व्यक्तिगत स्तर पर हमारे लिए बेहतर स्वास्थ्य कितना जरूरी होता है, ये हम सब जानते हैं। योग एक शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है।

योग के जरिए स्वास्थ्य को बनाएंगे बेहतर

हम योग के जरिए अंतर्रविरोधों को खत्म करना है। हमें योग के जरिए हमारे गतिरोधों और प्रतिरोधों को भी खत्म करके रहना है। हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत को विश्व के सामने प्रस्तुत करना है। योग को कहा गया है कि कर्म में कुशलता ही योग है। आजादी के अमृतकाल में ये मंत्र हम सभी के लिए काफी अहम है। मुझे विश्वास है कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे और इन संकल्पों को भी आत्मसात करेंगे।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन