July 27, 2024
  • होम
  • भारत बना दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन की बढ़ी टेंशन

भारत बना दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, चीन की बढ़ी टेंशन

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : April 19, 2023, 3:49 pm IST

नई दिल्ली। भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ ने दी है। बता दें, संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस समय भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं चीन की बात करें तो उनकी आबादी 142.57 करोड़ हैं। वहीं रिपोर्ट में 34 करोड़ की आबादी के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

तीन दशकों तक बढ़ेगी जनसंख्या

इसके अलावा यूएनएफपीए की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय भारत की करीब 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग की है। वहीं 18 प्रतिशत आबादी 10-19 वर्ष, 26 प्रतिशत 10-24 वर्ष, 68 प्रतिशत 15-64 वर्ष और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत हैं। वहीं विभिन्न एजेंसियों के अनुमानों ने सुझाव दिया है कि भारत की जनसंख्या लगभग तीन दशकों तक बढ़ते रहने की उम्मीद है। इससे आबादी 165 करोड़ हो सकती है।

चीन की आबादी में आई गिरावट

बता दें, पिछले साल छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट आई थी। इसके बाद चीन की आबादी में लगातार कमी ही देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण 2 चाइल्ड पॉलिसी को बताया जा रहा है। चीन की आबादी कम होने से इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

चीन सरकार की बढ़ी चिंता

वहीं चीन में गिरती जनसंख्या ने चिंता बढ़ा दी है। अब चीनी सरकार जनता को 2 से ज्यादा बच्चे करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। जिसके लिए उन्हें कई तरह की सुविधाएं देने की बात की जा रही हैं। इसके अलावा कॉलेजों में ऐसी घोषणा की जा रही है कि युवा लड़के-लड़कियां कम से कम 15 दिन के स्प्रिंग ब्रेक पर जाए ताकि ये युवा बच्चा पैदा कर सकें।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन