अमेरिका के फ्लोरिडा में 33 साल के एक व्यक्ति ने भारतीय मूल की 66 वर्षीय महिला नर्स को बेरहमी से पीटा। इस हमले में उसके चेहरे की पूरी हड्डियां टूट चुकी है।
नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में 33 साल के एक व्यक्ति ने भारतीय मूल की 66 वर्षीय महिला नर्स को बेरहमी से पीटा। इस हमले में उसके चेहरे की पूरी हड्डियां टूट चुकी है। डॉक्टर का कहना है कि दोनों आँखों की रोशनी भी जा सकती है। आरोपी को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने कहा कि भारतीय बहुत बुरे होते हैं। मैं एक भारतीय डॉक्टर को अभी बुरी तरह से मारा है।
ये घटना 19 फरवरी को ही हुई है। 27 फरवरी को मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। पुलिस ने कोर्ट के सामने व्यक्ति का बयान दर्ज कराया। अदालत ने इसे हेट क्राइम और सेकेंड डिग्री मर्डर का दोषी माना है। हमलावर की पहचान स्टीफन स्कैंटलबरी के रूप में हुई है। वह फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के साइकियाट्रिक वॉर्ड में एडमिट था। भारतीय मूल की लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स है।
पुलिस का कहना है कि हमला करके वह फरार हो गया था। उसे जब अरेस्ट किया गया तो एक सड़क पर बिना शर्ट और जूतों के खड़े था। शरीर पर EKG मशीन के तार लगे हुए ही थे। पिस्टल दिखाकर उसे हिरासत में लिया गया। लीलम्मा उसका चेकअप करने गई थी तभी उसने बिस्तर से छलांग लगाई और पीटने लगा। उसके मुँह पर वह मुक्के से लगातार मार रहा था। आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में कहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसे भय और भ्रम होता है।
जान लीजिए कौन सी है वो तारीख जब भारत में मुस्लिमों का होगा जनसंख्या विस्फोट, बस रह जाएंगे इतने हिंदू