Flydubai Flight: बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 182 से ज्यादा लोग सवार थे, भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट के हमले और उसके बाद प्लेन को हाईजैक करने की कथित कोशिश से दुनिया हिल गई थी. हालांकि खतरा टल गया, लेकिन अगर फ्लाइट में दो अनजान पायलट नहीं होते, जिन्होंने प्लेन को वापस मोड़ा और आखिरकार सऊदी अरब में उतारा तो हालात बहुत अलग हो सकते थे.
लेकिन वे अनजान पायलट कौन हैं जिन्होंने प्लेन को हादसे की ओर बढ़ते देख उसे संभालने के लिए कदम बढ़ाया? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि वो अनजान पायलट कौन हैं?
कौन हैं वो दोनों पायलट?
रविवार सुबह तक फ्लाईदुबई की फ्लाइट के हवा में अफरातफरी के बीच करीब 17,000 फीट नीचे गिरने के चार दिन बाद भी चमत्कारिक रूप से प्लेन में मौजूद दो अतिरिक्त पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. किसी भी मीडिया संस्थान ने यह भी नहीं बताया है कि वे दोनों कौन थे. फ्लाईदुबई ने उन्हें सिर्फ प्लेन में यात्रा कर रहे ड्यूटी पर मौजूद क्रू मेंबर बताया है. यह साफ नहीं है कि एयरलाइन ने इसके बारे में और कुछ क्यों नहीं कहा.
अतिरिक्त पायलट ने क्या किया?
प्लेन के अगले हिस्से में बैठे एक यात्री ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए इंटरव्यू में उन लोगों के काम के बारे में बताया. डैनियल श्लिच्टर ने कहा कि यह एक चमत्कार है. वे दूसरी लाइन में बैठे थे. हर फ्लाइट में दो अतिरिक्त पायलट नहीं होते, लेकिन एयरलाइन इंडस्ट्री में कभी-कभी ऐसा होता है, जिसे ‘डेडहेडिंग’ कहा जाता है. श्लिफ्टर ने कहा कि इस मामले में उन्हें इसलिए लाया गया था क्योंकि उन्हें प्लेन को तेल अवीव से दुबई वापस लाना था और बस यही एकमात्र कारण था कि वे वहां थे.
यह भी पढ़ें – Donand Trump Appoints Karoline Leavitt: कौन है वह हसीना जिस पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप!
पायलट पर को-पायलट ने किया हमला
जब चीखते-चिल्लाते यात्रियों को पता चला कि कॉकपिट में क्या हो रहा है तो उन 2 पायलटों ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि को-पायलट हम्मान अल हम्मामी ने भारत के कैप्टन स्मित मच्छार पर बार-बार हमला कर रहा था और हर तरफ खून फैला हुआ था. बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. जब एक यात्री ने को-पायलट को पकड़कर बाहर खींचा और बाकी लोगों ने उस आदमी को काबू करने के लिए उससे हाथापाई की तो श्लिच्टर ने बताया कि यात्रा कर रहे पायलटों में से एक ने कॉकपिट में घुसने और कंट्रोल अपने हाथ में लेने के लिए लोगों की भीड़ के ऊपर से छलांग लगाई.
श्लिच्टर ने कहा कि वह असल में उन लोगों के ऊपर से कूद रहा था जो उस आतंकवादी को काबू कर रहे थे. वह पायलट वाले हिस्से तक पहुंचा और कंट्रोल संभालने लगा. फिर दूसरा पायलट भी उसके साथ हो गया और उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि वहाँ कोई और हो.
यह भी पढ़ें – आखिर क्यों हो रहे America के मंदिरों पर हमले? ईंटों से मचाया बवाल; अंदर मौजूद थे पुजारी और भक्त