जब एक 20 साल का भारतीय लड़का अमेरिका में लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंककर वहां पर तानाशाही सरकार को स्थापित करने के लिए....
नई दिल्ली। अमेरिका में एक 20 साल के भारतीय लड़के साईं वर्षित कंडुला को 8 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि कंडुला ने 22 मई 2023 को अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस पर बड़ा हमला करने की कोशिश की थी। उसने व्हाइट हाउस के सिक्योरिटी एरिया में ट्रक घुसाने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साईं वर्षित कंडुला नाजी विचारधारा से प्रेरित था। वो अमेरिका में लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंककर वहां पर तानाशाही सरकार को स्थापित करना चाहता था। उसने कई हफ्तों तक योजना बनाने के बाद व्हाइट पर हमले वाली घटना को अंजाम दिया था।
अमेरिकी पुलिस ने बताया कि कंडुला सेंट लुईस में रहता था। वह 22 मई को मिसौरी से वाशिंगटन डीसी पहुंचा। यहां उसने डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ट्रक को किराए पर लिया। जिसके बाद इसी ट्रक से उसने व्हाइट हाउस पर हमला किया था। हमले के बाद उसने व्हाइट हाउस पर नाजी झंडा लहराने की कोशिश की थी, हालांकि उसे तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने गिरफ्तार कर लिया था।
अमेरिका के न्याय विभाग ने साईं वर्षित कंडुला को लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का तख्तापलट करने का प्रयास करने और जानबूझकर अमेरिकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 8 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 3 साल की निगरानी की सजा भी मिली है।
मुट्ठीभर रईसों का अमेरिका में बढ़ रहा दबदबा, विदाई भाषण में बाइडेन ने मस्क पर साधा निशाना