Home > विदेश > कौन हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी? जिनका अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में गर्वनर बनने का टूटा सपना, डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से लड़ रहे थे चुनाव

कौन हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी? जिनका अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में गर्वनर बनने का टूटा सपना, डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से लड़ रहे थे चुनाव

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं. इस इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप के सबसे करीबी भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी को ओहियो गवर्नर चुनाव में हार गए हैं. इससे उनका सपना टूट गया.

By: Kamesh Dwivedi | Published: November 4, 2026 11:22:06 AM IST



अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ओहियो के गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने रिपब्लिकन प्रत्याशी विवेक रामास्वामी को करारी शिकस्त दी है. एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने उनकी जीत का अनुमान लगाया है. करीब 20 साल बाद ओहियो में डेमोक्रेटिक पार्टी का गवर्नर बनने जा रहा है. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने रामास्वामी का समर्थन किया था. इसलिए इसे एक बड़ी हार के तौर पर देखा जा रहा है. 

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने लहराया परचम

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी विवेक रामास्वामी को हरा दिया है. पिछले 20 साल से इस पद पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा था.
 
इस जीत के साथ एमी एक्टन ओहायो की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं. वह पेशे से डॉक्टर हैं और कोरोना महामारी के दौरान राज्य की स्वास्थ्य निदेशक रह चुकी हैं. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले विवेक रामास्वामी को हराया है, जो अरबपति कारोबारी होने के साथ 2024 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं.

कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त 1985 को सिनसिनाटी, ओहियो में हुआ था. वह एक अमेरिकी बायोटेक एंटरप्रेन्योर हैं. रामास्वामी की मां, जो एक जेरियाट्रिक मनोचिकित्सक के रूप में काम करती थीं  और उनके पिता, जनरल इलेक्ट्रिक में एक इंजीनियर और पेटेंट वकील थे. 1970 के दशक में उनका परिवार भारत के केरल राज्य से संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया. रामास्वामी का जन्म ओहियो में ही हुआ और वो वहीं बड़े हुए. 

ट्रंप के लिए क्यों बढ़ी मुश्किलें?

ओहायो का यह चुनाव केवल गवर्नर पद की लड़ाई तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे अमेरिका की आने वाली राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा था. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो में 11 फीसदी से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. ऐसे मजबूत रिपब्लिकन गढ़ में ट्रंप के करीबी विवेक रामास्वामी की हार पार्टी के लिए बड़ा झटका है. इस नतीजे ने ट्रंप के राजनीतिक प्रभाव और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है. 

यह खबर भी पढ़ें: Pia Dandiya कौन हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराया, क्या है भारत से खास रिश्ता

Advertisement