Home > विदेश > USA Mid Term Election Result: डेमोक्रेट्स के तूफान में उड़े डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताई वह ‘जिद’ जिसकी वजह से हारे राष्ट्रपति

USA Mid Term Election Result: डेमोक्रेट्स के तूफान में उड़े डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताई वह ‘जिद’ जिसकी वजह से हारे राष्ट्रपति

USA Mid Term Election Result: चुनाव के नतीजों में फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप दोनों सदनों में पिछड़ गए हैं. इसके साथ ही हार की वजह भी बता दी है.

By: JP Yadav | Last Updated: November 4, 2026 4:55:53 PM IST



USA Mid Term Election Result: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 2026 के नतीजे आ रहे हैं. इन चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों, सीनेट की 37 सीटों और 36 राज्यों के गवर्नर पदों पर फैसला होना है. यहां तक कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है. अब तक डेमोक्रेट्स ने 4 गवर्नर, 7 हाउस और 6 सीनेट सीटें जीतीं हैं. 

 अमेरिका के मध्यावधि चुनाव 2026 में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. मतदाताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को करारा झटका दिया है. डोमोक्रेटिक पार्टी ने अब तक प्रतिनिधि सभा की 195 सीटों पर कब्जा कर लिया है. 435 सीटों वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत है. ऐसे में डेमोक्रेट्स बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 23 सीटें दूर हैं. ट्रेंड इसी तरह रहा तो डेमोक्रेट्स अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बहुमत कर लेंगे.  

डोनाल्ड ट्रंप ने मानी हार

वहीं, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव 2026 में रिपब्लिकन पार्टी को मिलने वाली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी हार मान ली है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध इस हार की एक वजह रही. उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि हार की एक वजह ईरान भी रहा. हालांकि, कुछ लोगों ने इसके महत्व को भी समझा. 

NBC न्यूज़ के अनुमान के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. यह पिछले लगभग दो दशकों में उनका सबसे बड़ा बहुमत हो सकता है. हाउस के लिए यह अनुमान इस विश्लेषण पर आधारित है कि डेमोक्रेट्स लगभग 255 सीटें जीतेंगे. हालांकि इस संख्या में कुछ सीटों का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन यह बहुमत के लिए जरूरी 218 सीटों के आंकड़े से काफी अधिक है. 

2024 में जीती सीटें हारे डोनाल्ड ट्रंप

NBC न्यूज़ का अनुमान है कि डेमोक्रेट्स सीनेट पर भी नियंत्रण हासिल कर लेंगे, जिससे संसद के दोनों सदनों में उनका दबदबा हो जाएगा. बहुमत वापस पाने के लिए डेमोक्रेट्स को केवल तीन और सीटें जीतने की जरूरत थी, लेकिन ‘ब्लू वेव’ (डेमोक्रेट्स की लहर) ने रिपब्लिकन पार्टी (GOP) के कब्जे वाली कई सीटों को अपने साथ बहा दिया. यानी पूर्वी तट से लेकर टेक्सास की रियो ग्रांडे वैली तक, डेमोक्रेट्स ही हावी हैं. इनमें से ज्यादातर वे इलाके हैं, जहां 2024 में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली थी. 

पेंसिल्वेनिया में रिपब्लिकन पार्टी के चार मौजूदा प्रतिनिधियों को हार का सामना करना पड़ा. डेमोक्रेट बॉब हार्वी ने रिपब्लिकन प्रतिनिधि ब्रायन फिट्ज़पैट्रिक को हराया, जो ‘प्रॉब्लम सॉल्वर्स कॉकस’ के नेता थे. 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में डेमोक्रेट बॉब ब्रूक्स ने रिपब्लिकन प्रतिनिधि रयान मैकेंजी को हराया.

यह भी पढ़ें:  2026 US Election Results:  डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार!  कौन हैं जॉन ओसॉफ? जिनकी हो रही सर्वाधिक चर्चा

यह भी पढ़ें:  Pia Dandiya कौन हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराया, क्या है भारत से खास रिश्ता

यह भी पढ़ें: US Results Today: डोनाल्ड ट्रंप के लिए बुरी खबर, डेमोक्रेट्स ने ऐतिहासिक जीत के साथ लगाई रिपब्लिकन के गढ़ में सेंध

यह भी पढ़ें: US Midterm Elections 2026 Result Live: ‘हाथी’ पर भारी ‘गधा’, डोनाल्ड ट्रंप पिछड़े; हारे तो बन जाएंगे ‘लेमडक’ राष्ट्रपति

Tags:
Advertisement