Wife killed Family: अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर उस मां की पहचान हो गई है जिसने अपने दो छोटे बच्चों और पति की हत्या करने के बाद खुद को भी मार डाला. लॉस एंजिल्स में अपने घर में 29 वर्षीय मरीन बासमाजियन ने बुधवार रात (27 मई, 2026) को करीब 8 बजे अपने पति खाजाग बासमाजियन (31) और उनके दो छोटे बच्चों एलेक और एला की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसी बंदूक से खुद को भी मार लिया.
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस जानलेवा घटना की वजह क्या थी? लेकिन एक पड़ोसी ने आशंका जताई है कि यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन (बच्चे के जन्म के बाद होने वाला अवसाद) के कारण हो सकता है. जिससे परेशान होकर मरीन बासमाजियन ने अपने पति और दोनों बच्चों को रात के अंधेरे में मार डाला. लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक, यह बहुत ही दुखद घटना है. बताया जा रहा है कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन एक असल समस्या है. लॉस एंजिल्स टाइम्स से बात करते हुए परिवार के जानकार कैरेन बानुएलोस ने कहा कि मरीन ने कुछ ही दिन पहले अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था.
पड़ोसी का दावा, कभी नहीं लड़ता था परिवार
एक रिश्तेदार के मुताबिक, मरीन एक बहुत ही समझदार महिला थी. वह परिवार की देखभाल करने वाली मां और अच्छी पत्नी थी. उसे घर को सजाने और घर में रखी चीज़ों को व्यवस्थित रखने में सुकून मिलता था. वह खाना बहुत ही अच्छा बनाती थी. वह अपने प्रियजनों के साथ मेल-जोल का आनंद लेती थी. वह एक सामाजिक महिला था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गोलीबारी की जानकारी मिलने पर नॉर्थ हिल्स में स्थित परिवार के $833,000 की कीमत वाले घर पर तुरंत पहुंचे, जहां घर के कमरे में चार लाशें बिखड़ी पड़ी थीं. एक पड़ोसी ने बताया कि उसने इस परिवार को कभी झगड़ते हुए नहीं देखा था. उस रात गोलियां चलने से करीब एक घंटा पहले ही उसने मरीन को कूड़ा बाहर निकालते हुए देखा था.
सिर्फ 6 दिन की थी मारी गई बेटी
लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि जब बड़ा भाई एलेक कहीं भी जाता तो वहां खुशियां और हंसी-मज़ाक ले आता था. अपने पिता जैसी प्यारी मुस्कान और खुशमिज़ाज आंखों वाला वह लड़का अपने खिलौना वाहनों से बहुत प्यार करता था. एलेक अपनी छोटी बहन एला से मिलने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, जो इस दुनिया में सिर्फ़ 6 दिन ही रह पाई.