Home > विदेश > US Midterm Election Results 2026: भाई से शादी और बच्चे! फर्जी नाम रख जीतीं चुनाव! कौन है वो महिला; जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए थे Trump

US Midterm Election Results 2026: भाई से शादी और बच्चे! फर्जी नाम रख जीतीं चुनाव! कौन है वो महिला; जिसके पीछे हाथ धोकर पड़ गए थे Trump

Ilhan Omar: U.S. रिप्रेजेंटेटिव इल्हान उमर ने मिनेसोटा के गहरे नीले रंग के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है, जिससे यह साबित होता है कि उन्हें वोटरों के बीच मजबूत समर्थन हासिल है,

By: Heena Khan | Published: November 4, 2026 12:58:59 PM IST



US Midterm Election Results 2026 | US Senate Elections 2026: U.S. रिप्रेजेंटेटिव इल्हान उमर ने मिनेसोटा के गहरे नीले रंग के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है, जिससे यह साबित होता है कि उन्हें वोटरों के बीच मजबूत समर्थन हासिल है, भले ही चुनावी मौसम में बहुत ज़्यादा राजनीतिक जांच-पड़ताल और विवाद हुए हों. बता दें कि ये वो महिला है जिससे US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने US कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने की मांग की थी. बता दें कि इस महिला पर ट्रंप ने कई बड़े और घिनौने आरोप लगाए थे. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पद की शपथ लेने के लिए नकली नाम का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं ट्रंप ने अपने आरोपों को सपोर्ट करने के लिए फेडरल कोर्ट में फाइल किए गए डॉक्यूमेंट्स का हवाला दिया. ट्रंप ने ये तक कहा कि मिनेसोटा की कांग्रेसवुमन का नाम “इल्हान नूर सईद एल्मी” है, लेकिन उन्होंने इल्हान उमर नाम से शपथ ली.

इस्तीफे की भी मांग 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने कहा था कि’अभी हाल ही में, यह बात सामने आई कि इल्हान उमर, जिसे मैं कभी पसंद नहीं करता था, असल में ‘इलहान उमर’ नहीं है.” ट्रंप ने आगे कहा, ‘यही वो नाम है जिससे वो चुनी गई थीं और कांग्रेस में शपथ ली थी. दूसरे शब्दों में, उन्होंने ‘इलहान उमर’ नाम का इस्तेमाल किया, जबकि उनका असली नाम कुछ और है ‘इलहान नूर सईद एल्मी’, जो ‘इलहान उमर’ से थोड़ा अलग है.” जिसके कारण उनसे इस्तीफे की मांग की जाने लगी थी. बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती इसके अलावा एक इल्जाम ऐसा लगाया जो सच में हैरान कर देने वाला था. 

क्या कांग्रेस MP ने मारा महिला सांसद को थप्पड़? मचा इतना बवाल; हाईकमान तक पहुंची बात

शादी पर भी खड़े हुए सवाल 

दरअसल, इस दौरान ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से मिलता है. कहा जाता है कि उनकी शादी उनके भाई से हुई थी और उनके बच्चे भी हैं खैर, यह लीगल है या नहीं, मुझे नहीं पता.’ ट्रंप ने आगे कहा, “उन्होंने शपथ लेने के लिए एक नकली नाम का इस्तेमाल किया. मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए.” ट्रंप ने यह भी बताया कि रिपब्लिकन पार्टी को हाउस में एक और सीट मिल गई है.

USA Mid Term Election Result: डेमोक्रेट्स के तूफान में उड़े डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताई वजह ‘जिद’ जिसकी वजह से हारे राष्ट्रपति

Advertisement