US Crime: न्यूयॉर्क सिटी (अमेरिका) के एक अपार्टमेंट में 37 वर्षीय नर्स और उसका बॉयफ्रेंड मृत मिला. पिता ने फोन पर अब इसका खेल खत्म जैसी बात सुनी तो पुलिस को फोन किया. दरअसल एक पिता को फोन पर यह सब सुनना पड़ा जब उसकी 37 वर्षीय बेटी को उसके बॉयफ्रेंड (वह एक फेडरल एजेंट था) ने न्यूयॉर्क सिटी के अपार्टमेंट में गोली मार दी. इसके तुरंत बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी.
यह जानकर पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया. मंगलवार रात 9 बजे के बाद पुलिस ब्रोंक्स के उस अपार्टमेंट में पहुंची, जहां सेंट बरनबास अस्पताल की नर्स एंड्रिया कैंटारिनी मृत मिलीं. उनके सिर में गोली लगी थी. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के अनुसार, उनका बॉयफ्रेंड 38 वर्षीय जुआन कॉर्नेलियो डियाज़ (जो जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन’ (CBP) एजेंट था) भी पास ही मृत पाया गया. उसके सिर में भी गोली लगी थी.
पुलिस अब इस घटना की जांच ‘मर्डर-सुसाइड’ (हत्या और आत्महत्या) के मामले के रूप में कर रही है, जो घरेलू विवाद का नतीजा लगता है. कैंटारिनी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी डियाज़ से रिश्ता तोड़ना चाहती थी, लेकिन वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका. वह एक कायर था.
डियाज कर रहा था हत्या की कोशिश
रूडी कैंटारिनी ने ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज़’ को बताया कि वह 14 मिनट तक उससे फोन पर बात कर रहा था, जबकि उस दौरान डियाज़ ने उसकी कनपटी पर बंदूक तान रखी थी. उसकी जान बख्श देने की भीख मांग रहा था, लेकिन उसने उसकी जान ले ही ली. पुलिस ने बताया कि कैंटारिनी ने अपने पिता को फोन करके बताया था कि डियाज़ उसे मारने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद पिता ने दूसरी लाइन से 911 पर कॉल करके पुलिस को पूरी स्थिति बताई.
सुनीं थीं बेटी की चीखें
‘AMNY’ के अनुसार, इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की चीखें सुनीं और फिर तीन गोलियां चलने की आवाज आई. कैंटारिनी ने बताया कि मैं उससे बार-बार विनती कर रहा था कि वह मेरी बेटी को छोड़ दे, लेकिन वह नहीं माना. उन्होंने बताया कि डियाज़ ने परेशान पिता से कहा था- ‘अब इसका खेल खत्म.’
शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद ट्रकों के साइलेंसर से होने वाली आवाज़ है, लेकिन फिर उन्हें ‘शरीर के ज़मीन पर गिरने की भारी आवाज़ें’ सुनाई दीं—हालांकि उस समय उन्हें नहीं पता था कि वे क्या थीं.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime: घर से 300km दूर क्यों चली गई लड़की? पूछताछ में खुला बंद कमरे में पिता की ‘करतूत’ का राज़
यह भी पढ़ें: Assam Crime: पत्नी के सामने सास ने दामाद के उतरवाए कपड़े, करवा दिया ‘घिनौना कांड’ फिर गोमांस भी खिलाया
यह भी पढ़ें: US Midterm Elections 2026 Results: कौन हैं Richard Hudson, जिनकी हार से सदमे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!
यह भी पढ़ें: पत्नी के बगल में सोया पति, रातभर ऐसा क्या हुआ? जिसका पता 1 साल बाद चला तो उड़ गए होश