• होम
  • दुनिया
  • पूर्वी इंग्लैंड के समुद्री तट पर दो जहाजों में टक्कर, 20 से अधिक लोगों की मौत

पूर्वी इंग्लैंड के समुद्री तट पर दो जहाजों में टक्कर, 20 से अधिक लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैंकर पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ था और उस पर केमिकल-तेल लदा था। वहीं, मालवाहक जहाज स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम की ओर जा रहा था, इस दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

Tanker collision in England
  • March 10, 2025 9:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

नई दिल्ली। पूर्वी इंग्लैंड के समुद्री तट पर एक तेल टैंकर और एक मालवाहक जहाज में भीषण टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

वहीं, घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। ब्रिटेन की समुद्री और तटरक्षक एजेंसी ने बताया कि कई लाइफ बोट जहाजों और हेलीकॉप्टर को घटनास्थल पर भेजा गया है।

टैंकर पर लगा था अमेरिकी झंडा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैंकर पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ था और उस पर केमिकल-तेल लदा था। वहीं, मालवाहक जहाज स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम की ओर जा रहा था, इस दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

32 लोगों को निकाला गया बाहर

पोर्ट ऑफ ग्रिम्सबी ईस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 32 लोगों को निकालकर तट पर लाया गया है। सभी लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस तैनात की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

बुरे फंसे जेलेंस्की, यूक्रेन का अस्तित्व खतरे में, रूस में घुसे 10 हजार यूक्रेनी सैनिकों को पुतिन की सेना ने कुर्स्क में घेरा!