Home > विदेश > शेख हसीना की ‘आवाज’ से बांग्लादेश में फिर बवाल! क्रिकेटर शाकिल अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला

शेख हसीना की ‘आवाज’ से बांग्लादेश में फिर बवाल! क्रिकेटर शाकिल अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला

Sheikh Hasina Press Conference: बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक बार फिर बवाल देखने को मिल रहा है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब अल हसन के शामिल होने के बाद उनके घर पर हमला किया गया.

By: Sohail Rahman | Published: August 6, 2026 11:02:38 AM IST



Shakib Al Hasan House Attack: बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार के हटने के 2 साल पूरे हो गए. एक बार फिर शेख हसीना बांग्लादेश में एक्टिव होती नजर आ रही है. कल उन्होंने बांग्लादेश के लोगों को संबोधित किया, जिसके बाद बांग्लादेश में एक बार फिर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है. इस ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी शामिल हुए थे. इसके बाद उनके घरों पर हमला किया गया है. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि पूरे देश में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

इसके पीछे की वजह आपको जानना चाहिए. दरअसल, पूरा मामला यह है कि शेख हसीना नई दिल्ली स्थित The Foreign Correspondents Club Of South Asia की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थी और लोगों को संबोधित किया था.

शेख हसीना ने क्या कहा?

इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोगों ने पिछले दो वर्षों में बहुत दुख और डर का सामना किया है. उन्होंने इस डर को दूर करने के लिए इस दिसंबर में देश लौटने का संकल्प लिया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी जान जोखिम में डालनी पड़े. लगभग 25 मिनट के अपने भाषण के दौरान सुरक्षा कारणों से उनका कमरा बंद रहा, इसलिए केवल उनकी आवाज ही सुनाई दे रही थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा सरकार उन्हें झूठे आरोपों, मौत की सजा की धमकी या दिखावटी मुकदमों से डरा नहीं सकती.

यह भी पढ़ें – भाई की गर्लफ्रेंड की कब्र के पास पहुंचते ही बहनों की निकल पड़ी चीख, सामने था खौफनाक मंजर

छात्र आंदोलन पर क्या कहा?

छात्र विरोध प्रदर्शनों और अशांति के दौरान बांग्लादेश छोड़ने की घटना का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे, जिससे उनके पास निकलने के लिए केवल 30 से 40 मिनट का समय था. हालात ने उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह लौटेंगी. उन्होंने कहा कि देश छोड़ना एक मजबूरी थी.

शेख हसीना के खिलाफ कितने मामले हुए दर्ज?

शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कुल 663 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से लगभग 453 मामलों में हत्या के आरोप शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर मामले 2024 के उस आंदोलन से जुड़े हैं जिसके कारण उन्हें सत्ता से हटना पड़ा.

यह भी पढ़ें – फ्रांस के जंगल में लगी आग! जानवरों को बचाने के लिए वॉलंटियर्स ने जोखिम में डाली खुद की जान, 100 से ज्यादा कुत्ते, बिल्ली और…

Advertisement