पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपील की है कि सीमा के साथ रह रहे उसके बच्चों की कस्टडी उसे दी जाए।
नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है। गुलाम ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बच्चों से मिलने और उन्हें अपने पास रखने की अपील की है।
सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 2023 से अपने बच्चों को नहीं देख पाए हैं। सऊदी अरब में काम करने वाले गुलाम हैदर ने दावा किया कि सीमा ने बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा की वजह से बच्चे भारत में फंसे हुए हैं और उन्हें पाकिस्तान लौटने का मौका नहीं मिल रहा है। गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी से मदद मांगी और भारतीय अदालत में बच्चों की कस्टडी के लिए वकील नियुक्त किया। हालांकि, मामला अभी भी लंबित है।
सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली हैं। मई 2023 में वह अपने चार बच्चों के साथ कराची से नेपाल होते हुए भारत आई थीं। जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को भारतीय अधिकारियों ने यूपी के ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से भारत आने के आरोप में पकड़ा था। सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप लगा, जबकि सचिन पर एक अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में दोनों को जमानत मिल गई। दोनों ने शादी कर ली है और सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है।
ये भी पढ़ेंः- सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद आलियान ठाणे से गिरफ्तार, आरोपी बोला – मैंने ही…
IND vs ENG: दोनों टीमें कोलकाता पहुंची, जानें भारत-इंग्लैंड के बीच T20 मुकाबलों का रिकॉर्ड