• होम
  • दुनिया
  • Russia-Ukraine War: अमेरिका के बस की बात नहीं, जेडी वेंस लेंगे PM मोदी की मदद

Russia-Ukraine War: अमेरिका के बस की बात नहीं, जेडी वेंस लेंगे PM मोदी की मदद

 अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जल्द भारत का दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेडी इस महीने के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं।

US Vice President JD Vance with his wife Usha Vance
  • March 12, 2025 11:13 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। उनके साथ अमेरिका की द्वितीय महिला और उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस भी होंगी। पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी में विश्व मंच पर एक साथ दिखाई दिए थे। वेंस उपराष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार विदेश यात्रा है।

 युद्ध विराम पर सहमति

इस दौरे के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ सका है। मगर यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब टैरिफ वॉर, रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान सऊदी अर्ब में रूस-यूक्रेन युद्ध पर सहमति बनने के संकेत भी सामने आए हैं। अमेरिका अधिकारियों के अनुसार जेलेंस्की 30 दिनों के युद्ध विराम पर सहमति पर हामी भरी है। अब अमेरिकी अधिकारी रूस का दौरा करने जा रहे हैं। इस बीच, उपराष्ट्रपति वेंस की भारत यात्रा भी कई संकेत दे रही है।

PM मोदी से लेंगे मदद

रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लागू करने के लिए सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों और यूक्रेन के बीच बातचीत चल रही है। अब रूस को रिझाने की भी कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों के साथ दोस्ताना संबंध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को अंजाम तक पहुंचाने में अमेरिका पीएम मोदी की मदद ले सकता है। ऐसे में जेडी वेंस के इस दौरे में रूस-यूक्रेन युद्ध विराम शांति वार्ता को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि जेडी वेंस का यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें :-

जस्टिन ट्रूडो PM की कुर्सी ले गए घर, कैमरे को दिखाई जीभ, इस्तीफे के बाद ऐसा क्यों किया ?