• होम
  • दुनिया
  • गजवा-ए-हिंद नहीं, पहले ब्रिटेन बनेगा इस्लामिक राष्ट्र? ईसाई धर्म के रक्षक का चौंकाने वाला बयान, रिपोर्ट से उड़े अंग्रेजों के होश

गजवा-ए-हिंद नहीं, पहले ब्रिटेन बनेगा इस्लामिक राष्ट्र? ईसाई धर्म के रक्षक का चौंकाने वाला बयान, रिपोर्ट से उड़े अंग्रेजों के होश

UK Muslim Population: ब्रिटेन में 2021 की जनगणना के मुताबिक मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ी है. ग्रेटर लंदन में मुस्लिम आबादी 10 लाख से ज्यादा है. यार्कशायर और हंबर में 10 फीसदी हो गई है. मुस्लिमों की आबादी, ब्रिटेन में इसी तरह बढ़ती रही तो सन 2050 में मुस्लिमों की आबाद 6.5 से बढ़कर 11 फीसदी हो जाएगी

mUSLIM POPULATION IN ENGLAND
inkhbar News
  • April 20, 2025 8:31 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

तुष्टिकरण यानी किसी विशेष वर्ग को संतुष्ट करने की नीति पर आमतौर पर भारत में सियासी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब ब्रिटेन से भी इसी तरह की खबरें सामने आ रही हैं। भारत में यह शब्द अक्सर मुस्लिम समुदाय से जोड़ा जाता है और अब ब्रिटेन में भी इसी समुदाय को लेकर नेताओं और यहां तक कि शाही परिवार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

ईस्टर संदेश में इस्लाम की प्रशंसा

ब्रिटेन के राजा, किंग चार्ल्स ने ईस्टर के अवसर पर एक आधिकारिक संदेश जारी किया, जिसमें इस्लाम की सराहना की गई। यह संदेश हर साल शाही परिवार की तरफ से जारी होता है, लेकिन इस बार इस्लाम का उल्लेख लोगों को नागवार गुज़रा। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि एक ईसाई त्योहार पर इस्लाम की चर्चा क्यों की गई। कुछ लोग कटाक्ष करते हुए यह तक पूछ रहे हैं कि क्या किंग चार्ल्स ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन का सम्राट “ईसाई धर्म का रक्षक” माना जाता है।

ब्रिटिश जेलों में बढ़ता इस्लामी प्रभाव?

ब्रिटेन की जेलों में भी मुस्लिम समुदाय के प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जेलों में मुस्लिम गैंग सक्रिय हैं जो शरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रिटिश प्रिजन ऑफिसर्स एसोसिएशन के मुताबिक.2002 में मुस्लिम कैदियों की संख्या लगभग 5,500 थी, जो 2024 में 16,000 के पार पहुंच गई। जेलों में “मुस्लिम ब्रदरहुड” नाम से गिरोह सक्रिय हैं, जो कट्टरपंथ फैलाने, ड्रग्स तस्करी और ब्लैकमनी के मामलों में लिप्त बताए जा रहे हैं।

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ी मुस्लिम आबादी

ब्रिटेन में मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या में पिछले कुछ दशकों में भारी इज़ाफा हुआ है। 2011 में जहां मुस्लिमों की संख्या लगभग 27 लाख थी, वहीं 2021 में यह 39 लाख तक पहुंच गई। वर्तमान में मुस्लिम ब्रिटेन की कुल आबादी का लगभग 6.5 प्रतिशत हैं। इसके विपरीत हिंदू आबादी केवल 5 प्रतिशत के आसपास है। लंदन में मुस्लिम आबादी का प्रतिशत करीब 15% है। देश में 1800 से अधिक मस्जिदें और 30 से ज्यादा शरिया काउंसिल सक्रिय हैं।सियासत में भी मुस्लिम समुदाय की मजबूत पकड़ मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी का असर ब्रिटेन की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। कई शहरों में मुस्लिम मेयर निर्वाचित हुए हैं.

लंदन के मौजूदा मेयर सादिक खान लगातार तीसरी बार चुने गए हैं।न्यूहैम काउंटी में रुखसाना फयाज और टावर हैमलेट में लुत्फुर रहमान मेयर हैं। ऑक्सफोर्ड में लुबना अरशद को लॉर्ड मेयर चुना गया।

2021 की जनगणना के आंकड़े

ब्रिटेन की 2021 की जनगणना से यह साफ हुआ कि मुस्लिम आबादी कुछ क्षेत्रों में तेजी से बढ़ी है। ग्रेटर लंदन में मुस्लिमों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुकी है। यॉर्कशायर और हंबर में यह आंकड़ा 10% के करीब है। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो 2050 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 11% हो सकती है, जबकि ईसाई आबादी घटकर 45% तक रह जाएगी।

कट्टरता और इस्लामोफोबिया दोनों में इज़ाफा

ब्रिटेन में मुस्लिम आबादी के बढ़ने के साथ-साथ कट्टरपंथ और इस्लामोफोबिया दोनों में वृद्धि देखी गई है। टेलमामा नामक निगरानी संगठन की रिपोर्ट बताती है कि 2024 में मुस्लिम विरोधी घटनाएं 5,837 थीं, जो 2023 में 3,767 थीं। गाज़ा संकट के बाद यह संख्या और बढ़ गई।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

इतिहास बताता है कि ब्रिटेन में मुस्लिमों का आगमन कोई नई बात नहीं है। 400 साल पहले ईस्ट इंडिया कंपनी में भारतीय मुसलमान नाविकों के तौर पर ब्रिटेन पहुंचे थे। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी आबादी और प्रभाव दोनों बढ़ते चले गए।

Read Also: दुनिया का सबसे महंगा हवाई अड्डा, 500 रुपये का केला, 2100 रुपये का बर्गर!