अमेरिका में लगी आग में न जानें कितनों के सपने जल गये। कैलिफोर्निया के इतिहास में यह दूसरा सबसे विनाशकारी आग है। 2900 एकड़ के दायरे में फैली हुई इस आग ने हॉलीवुड में सनसनी फैला दी है।
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भीषण आग तबाही मचा रही है। मंगलवार को लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। पैसिफिक पैलिसेड्स के जंगल से शुरू हुई आग ने 6 जंगलों को अपने गिरफ्त में ले लिया था फिर अब 2 और जंगल इसकी जद में आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी इस आग में जलकर खाक हो गए हैं। अभिनेत्री पेरिस हिल्टन ने अपने घर को आंखों से जलते हुए देखा। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर पोस्ट किया है।
पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर आग में जलते हुए अपने घर का वीडियो शेयर कर लिखा है– मैं आज यहां उस जगह पर खड़ी हूं, जो कभी हमारा घर हुआ करती थी। अपने घर को जलता हुआ देखकर मेरा दिल 100000 टुकड़ों में टूट गया है। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मैंने पहली बार यह खबर देखी तो उस समय सदमे में चली गई थी। अब यहां खड़े होकर अपनी आंखों से सब देख रही हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मेरा दिल लाखों टुकड़ों में बिखर चुका है।
कैलिफोर्निया के इतिहास की यह दूसरी सबसे विनाशकारी आग बताया जा रहा। 2900 एकड़ के दायरे में फैली हुई इस आग ने हॉलीवुड में सनसनी फैला दी है। कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले जल कर राख हो गए हैं, इसमें मार्क हैमिल, मैंडी मूर, मारिया श्राइवर, जेमी ली कर्टिस, लीटन मेस्टर, जेम्स वुड्स और पेरिस हिल्टन का घर शामिल है। कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जान बचाने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी अपना घर खाली करना पड़ा है।
पाकिस्तान को मार रहे तालिबानी लड़ाकों ने मोदी का दिल खुश कर दिया, भारत को दे दी बड़ी गारंटी