Indian Origin Pilot Dave Fiji Died: अमेरिका के जॉर्जिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर शादी के बाद हनीमून का सफर मौत की यात्रा बन गया. भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी (26) Dave Fiji की शादी जेस्नी से हुई. अमेरिका के जॉर्जिया में हनीमून पर जा रहे नवविवाहित जोड़े का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हवाई हादसे में जहां पति की मौत हुई वहीं पत्नी जेस्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में भारतीय मूल के 26 वर्षीय पायलट Dave Fiji की शादी हुई. जोड़ा बहुत ही खुश था. शादी के बाद डेव फिजी पत्नी Jessni के साथ हनीमून के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलिकॉप्टर अपने गंतव्य तक पहुंचता, इससे पहले ही डॉसन काउंटी के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान उनकी पत्नी जेस्नी बाल-बाल बच गईं. डेव के पिता George Fiji ने मीडिया को बताया कि हवाई दुर्घटना के बाद बचाव दल को हेलिकॉप्टर का पता लगाने में काफी समय लगा. हैरत की बात यह है कि पत्नी जेस्नी घायल अवस्था में करीब 6 घंटे तक मलबे में फंसी रहीं. मदद के लिए पहुंची टीम ने पत्नी को मलबे से बाहर निकाला.
कैसे हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में फर्स्ट ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे. वहीं, उनका परिवार मूल रूप से भारत के केरल राज्य से ताल्लुक रखता है. शुक्रवार (29 मई, 2026) को डेव फिडी और जेस्नी की शादी जॉर्जिया के डॉसनविल में हुई थी. इसमें लगभग 400 मेहमान शामिल हुए थे. शादी समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा डेव फिजी और जेस्नी Robinson R66 हेलीकॉप्टर में सवार हुआ. इसके बाद DeKalb-Peachtree Airport के लिए उड़ान भरी. यह उड़ान उनके लिए एक विशेष विदाई व्यवस्था का हिस्सा थी.
यह भी पढ़ें: Fatehpur News: गुजरात में रहता था पति, इधर पत्नी के बन गए गैरमर्द से संबंध; लौटा तो पल रहा था पेट में बच्चा
खराब मौसम के चलते हुआ हादसा
हादसे के बाद विमान जमीन पर आ गिरा. वहीं, होश में आने पर जेस्नी ने पति डेव फिजी के शव को अपनी गोद में पाया. पेश से नर्स जेस्नी ने देखते ही समझ लिया कि उनके पति डेव की जान जा चुकी है. वहीं, पिता कहना है कि मौसम की वजह से यह हादसा हुआ. उनके पिता ने दावा किया कि डेव ने हेलीकॉप्टर पायलट से कहा था कि जीरो विजिबिलिटी की स्थिति में उड़ान नहीं भरनी चाहिए. वहीं, पायलट ने भरोसा दिलाया कि वह ऐसा नहीं करेंगे. बावजूद इसके हादसा हो गया.
यह भी पढ़ें: Agra News: गर्लफ्रेंड के साथ पति मिला आपत्तिजनक हालत में, होटल के कमरे में एंट्री लेते हुए पत्नी के उड़े होश!