दक्षिणी मैक्सिको में ट्रेलर और बस की आपस में भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि इस दुखद बस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भीषण बस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों में से हादसे में जान गंवाने वालों की लोगों की संख्या 41 के करीब है।
नई दिल्ली: दक्षिणी मैक्सिको में ट्रेलर और बस की आपस में भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि इस दुखद बस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भीषण बस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों में से हादसे में जान गंवाने वालों की लोगों की संख्या 41 के करीब है।
इस सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा, ‘हम यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सर्विस प्रदान कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।’
जानकारी के अनुसार हादसे को लेकर ताबास्को राज्य की सरकार ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ताबास्को के सरकारी सचिव रामिरो लोपेज़ ने कहा कि अधिकारी पीड़ितों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय वाहन में लगभग 48 यात्री सवार थे।
मैक्सिको में हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। 48 पैसेंजरों से भरी बस हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें जलकर 41 लोग मारे गए। बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि बस कैनकन से टैबस्को की ओर जा रही थी। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, लेकिन कोमाल्काल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह से जल गई है। ट्रेलर से टक्कर के बाद आग लग गई थी। फिलहाल हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल यात्रियों की जान खतरे से बाहर है।
Also Read…