Hamas Hostage Israel: इजराइल पर 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमलों के दौरान और बाद में भी हमास पर क्रूरता के गंभीर आरोप लगते रहे हैं. ढाई साल बाद एक इजराइली जांच का दावा है कि हमलों के दौरान महिलाओं के साथ यौन हिंसा की गई. इतना ही नहीं इजराइल से बंधक बनाए गए पीड़ितो के खिलाफ भी हमास ने यौन हिंसा की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 300 पन्नों की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि बंधक बनाए गए पुरुषों और महिलाओं के अलावा किशोरों को भी मानसिक रूप से तोडने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए गए. इसके लिए यौन उत्पीडन का भी इस्तेमाल किया गया.
बंधक बनाए लोगों को अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर भी मजबूर किया गया. यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा था, क्योंकि बंधक बनने की स्थिति में कोई भी मानसिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं था.
इस ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर, 2023 में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल गाजा सीमा के पास आयोजित किया गया था. इस बीच हमास ने प्लानिंग के तहत रॉकेट दागे और इजराइल का बॉर्डर क्रॉस करके अंदर घुस गए. इसके बाद कई इजराइली बस्तियों में अत्याचार हुए. इस दौरान लोगों को मारा गया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं.हमास के जुड़े हमलावरों ने इजराइली महिलाओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. वह यही पर नहीं रुके लोगों की हत्याएं भी कीं.
कई मामलों में हत्या के बाद भी शवों के साथ यौन हिंसा की. कुछ महिलाओं से यौन हिंसा तो की ही साथ ही शवों के साथ ही दरिंदगी की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में जीवित बचे रज कोहेन की मानें तो उन्होंने एक महिला को वाहन से बाहर निकालकर उस पर हमला होते देखा था. दावा किया गया है कि इस फेस्टिवल में 370 से अधिक लोग मारे गए और कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया.
सुरंग में महिलाओं से किया गया यौन अत्याचार
रिपोर्ट बताती है कि हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया था उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया. कहा जा रहा है कि ऐसा हमास द्वारा परिवारों को मानसिक रूप से तोडने के लिए किया गया. कुछ पीडितों को कथित रूप से जबरन शादी की धमकी भी दी गई.
प्लानिंग के तहत की गई थी
जांचकर्ताओं के अनुसार कई बंधकों को सुरंगों और सुरक्षित ठिकानों में महीनों तक रखा गया. जांच आयोग की प्रमुख डॉ कोचाव एलकायम लेवी की मानें तो रिपोर्ट बताती है कि यौन हिंसा एक सुनियोजित रणनीति थी. रिपोर्ट में 430 से अधिक साक्षात्कार, हजारों तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:- घर में नहीं लगा मन, तो जिम में करता था गंदा कांड, लड़कियों के वीडियो बनाकर… पत्नी ने धर दबोचा