• होम
  • दुनिया
  • ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025, पाकिस्तान बना आतंक का गढ़, एक साल में 1099 हमलों से कांपा पड़ोसी!

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025, पाकिस्तान बना आतंक का गढ़, एक साल में 1099 हमलों से कांपा पड़ोसी!

हर इंडेक्स में फिसड्डी रहने वाला पाकिस्तान आतंक के मामले में टॉप तीन देशों में शामिल है। हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस ने वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 जारी किया है। इसमें पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को पिछले साल सबसे अधिक टीटीपी ने चोट पहुंचाई है। देशभर में हुई 52 फीसद मौतों के पीछे इसी संगठन का हाथ है।

Pakistani
  • March 7, 2025 10:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली: नई वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान आतंकवाद प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश में बढ़ते आतंकी हमलों और बढ़ती मौतों के कारण यह स्थिति बनी है। यह रिपोर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा जारी की गई है, जिसमें 163 देशों को शामिल किया गया है।

पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंकी हमले

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले पांच वर्षों से आतंकवाद से संबंधित घटनाओं और मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। 2024 में, देशभर में आतंकी हमलों की संख्या में 45% की वृद्धि दर्ज की गई। 2023 में कुल 517 आतंकी हमले हुए थे, लेकिन 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,099 हो गई। यह पहली बार है जब देश में 1,000 से अधिक आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं। पाकिस्तान में सक्रिय संगठनों में से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) सबसे अधिक प्रभावशाली और घातक संगठन बनकर उभरा है।

TTP के कारण बढ़ी मौतें

2023 में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 293 लोगों की जान गई थी, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 585 हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, इन मौतों में से 52% के लिए TTP जिम्मेदार था। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में तेजी आई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। 2024 में देश में हुए कुल हमलों और मौतों में से 96% इन्हीं इलाकों में दर्ज की गईं।

अमेरिका की संभावित कार्रवाई

इस बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए अमेरिका पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। यदि यह फैसला लागू होता है, तो पाकिस्तानियों के लिए अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंधित हो सकता है। इस पर अगले 10 दिनों में निर्णय लिया जा सकता है।

Read Also: सिर्फ बातें नहीं, तुरंत कार्रवाई करो… जयशंकर सुरक्षा चूक मामले पर ब्रिटेन से बोला भारतीय विदेश मंत्रालय

Tags

pakistan