Home > क्राइम > ’13 महिलाओं समेत 15 को मार डाला’ सीरियर किलर डॉक्टर का खुलासा, सरकारी वकील बोले- करीब 100 लोगों की जान ली!

’13 महिलाओं समेत 15 को मार डाला’ सीरियर किलर डॉक्टर का खुलासा, सरकारी वकील बोले- करीब 100 लोगों की जान ली!

यूरोपीय देश जर्मनी के एक डॉक्टर ने बेहोश करने वाली दवाएं देकर 15 मरीजों की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

By: JP Yadav | Published: July 9, 2026 12:57:05 PM IST



जर्मनी के एक ‘सीरियल किलर’ डॉक्टर को बेहोश करने वाली दवाओं की जानलेवा डोज़ देकर गुरुवार (09 जुलाई, 2026) को 15 लोगों की हत्या करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उस पर दर्जनों और हत्याओं के लिए भी जांच चल रही है. बर्लिन की कोर्ट ने 41 वर्षीय पैलिएटिव केयर प्रोफेशनल (गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों की देखभाल करने वाले डॉक्टर) जोहान्स एम. को सितंबर 2021 और जुलाई 2024 के बीच घर पर इलाज के दौरान 12 महिलाओं और तीन पुरुषों की हत्या का दोषी ठहराया है. वहीं, पीठासीन जज सिल्विया बुश ने कहा कि 15 हत्याओं के लिए दोषी ठहराया जाना शायद उसके कई अपराधों की एक झलक भर है. सरकारी वकीलों ने सुनवाई के दौरान कहा कि जोहान्स एम. पर 70 से अधिक अन्य लोगों की हत्या करने का शक है.

जज सिल्विया बुश ने जोहान्स एम. को एक  सीरियल किलर  बताया जो एक  अकल्पनीय  और  असाधारण  मामले के केंद्र में है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि उसके अपराधों में अपराध की गंभीरता बहुत ज़्यादा थी, इसलिए उसे सबसे कड़ी सजा दी गई. इससे उसके लिए कभी रिहाई पाना बहुत मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर दोबारा मेडिकल प्रैक्टिस करने पर भी रोक लगा दी है. कोर्ट ने फैसला सुनाया कि उसने अपने मरीजों के प्रति किसी दया या असिस्टेड डाइंग (मरीज की मर्जी से मौत में मदद) की गलत भावना के कारण हत्या नहीं की थी, बल्कि अपने पीड़ितों पर अधिकार जमाने की चाहत में ऐसा किया था.

सबूत छिपाने के लिए 5 बार पीड़ितों के घरों में लगाई आग

सरकारी वकीलों ने कातिल जोहान्स एम. के बारे में कहा कि उसमें हत्या करने की लत थी और डॉक्टर का इन लोगों को मारने के पीछे हत्या करने के अलावा कोई और मकसद नहीं था. डॉक्टर पर पैलिएटिव केयर (गंभीर बीमारी में आराम देने वाली देखभाल) वाले 15 मरीज़ों की हत्या करने और आग लगाकर सबूत छिपाने की कोशिश का भी आरोप है.  जिन लोगों की हत्या की गई, वे सभी उस समय उसकी मेडिकल देखरेख में थे और उनकी उम्र 25 से 94 साल के बीच थी. कोर्ट ने पाया कि उसने जानबूझकर एनेस्थेटिक और मसल रिलैक्सेंट दिया, जिससे सांस लेने वाली मांसपेशियां पैरालाइज़ हो गईं, जिसके कारण सांस रुक गई और कुछ ही मिनटों में मौत हो गई’ कम से कम पांच बार उसने हत्याओं को छिपाने के लिए पीड़ितों के अपार्टमेंट में आग लगाई. 

6 जुलाई को कबूल किया था जुर्म

वहीं, सोमवार (06 जुलाई, 2026) को जोहान्स एम. ने कबूल किया कि उसने लोगों को मारा है और अदालत से कहा कि मुझे खुद पर बहुत अफ़सोस है. वहीं, फ्रैंकफर्टर एल्गेमीन ज़िटुंग अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कहा कि उसे अब समझ आया है कि उसने कितना दुख पहुंचाया है. एक बार तो उसने एक ही दिन में दो मरीज़ों की हत्या कर दी. 8 जुलाई 2024 की सुबह  उसने सेंट्रल बर्लिन के क्रूज़बर्ग ज़िले में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें:  ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध, हरियाणा से कोचिंग के लिए राजस्थान गई छात्रा के साथ धोखा!

कोर्ट के मुताबिक, कुछ घंटों बाद उसने फिर हमला किया और पास के न्यूकोलन ज़िले में एक 76 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। तस्वीर में उन अपार्टमेंट्स में से एक दिखाया गया है, जिसमें डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी थी. सरकारी वकीलों के मुताबिक, अपराध वाली जगह को जलाने की उसकी कोशिश नाकाम रही क्योंकि आग ठीक से नहीं लगी.

यह भी पढ़ें:  होटल के कमरे में एक महीने तक रोज होता था दुष्कर्म, कई बार तो दिन में भी होती थी दरिंदगी

शुरुआत में केयर सर्विस ने जोहान्स एम. की गतिविधियों पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. अगस्त 2024 में उसे हिरासत में ले लिया गया. शुरुआत में जांचकर्ताओं ने चार मामलों की जांच की, लेकिन संदिग्ध मौतों की संख्या बढ़ती गई और अभी भी कुछ और मामलों की जांच की जा रही है. यह मामला जर्मन नर्स नील्स होगेल की याद दिलाता है, जिसे 2019 में 85 मरीज़ों की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. एक और मामले में नवंबर में एक पैलिएटिव केयर नर्स को 10 मरीजों की हत्या और जानलेवा इंजेक्शन देकर 27 अन्य लोगों की हत्या की कोशिश करने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई. 

यह भी पढ़ें: नहाने गई बहू से बोला खोलो बाथरूम का दरवाजा, नहीं मानी तो बन गया दरिंदा और तोड़ डाला…

Tags:
Advertisement