England Crime News: इंग्लैंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. लिंकनशायर में 9 वर्षीय महिला जेल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसका संपर्क एक हत्यारे से था. हत्यारे के पास ना केवल उसका कॉन्टैक्ट नंबर था, बल्कि उससे रिश्ता भी निकला. दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि महिला जेल अधिकारी और उस हत्यारे के बाच अवैध संबंध भी थे. इसके बाद इस महिला जेल अधिकारी को मैक्सिमम सिक्युरिटी वाली जेल में एक दोषी हत्यारे के साथ रिश्ता रखने के आरोप में जेल भेजा गया. आरोपी 29 साल की रेबेका ग्रीन HMP व्हाइटमूर में काम करती थी. आरोप है कि अक्टूबर, 2022 में कैदी जॉन ओटुगाडे के साथ रेबेका का रिश्ता शुरू हुआ था.
कौन है कैदी जॉन ओटुगाडे
33 वर्षीय जॉन ओटुगाडे को वर्ष 2010 में नाइटक्लब में एंट्री नहीं मिलने पर एक बाउंसर की गोली मारकर हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है. कोर्ट के आदेश के बाद जॉन को कम से कम 25 साल जेल में बिताने होंगे. उधर, कैम्ब्रिज पुलिस ने बताया कि वर्ष 2023 के वसंत में रेबेका ग्रीन पर शक हुआ था. इसके बाद जांच के दौरान जॉन ओटुगाडे को दक्षिण-पूर्व लंदन की HMP बेलमार्श जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था.
उधर, जांच की कड़ी में अधिकारियों ने रेबेका ग्रीन की कार की तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन ज़ब्त किया, जिसमें ऐसे मैसेज मिले जिनसे उनके रिश्ते का खुलासा हुआ. जॉन ओटुगाडे की जेल के अंदर मंज़ूर कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट में ‘पार्टनर’ नाम से एक नंबर भी जोड़ा गया था. बाद में पता चला कि यह नंबर ग्रीन के फ़ोन का ही था. लिंकनशायर के होलबिच की रहने वाली ग्रीन ने पहले की सुनवाई में सरकारी पद पर रहते हुए गलत आचरण करने का जुर्म कबूल कर लिया था. इसके बाद कोर्ट की ओर से 29 साल की जेल अफ़सर रेबेका ग्रीन को एक कैदी के साथ संबंध बनाते हुए पकड़े जाने के बाद एक साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है.
करीब डेढ़ साल कैद की सुनाई गई सजा
आरोप है कि 29 साल की जेल अफ़सर रेबेका ग्रीन को एक कैदी के साथ संबंध बनाते हुए पकड़े जाने के बाद एक साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है.
यह भी पढ़ें: ‘आपने कुछ नहीं पहना है, बिल्कुल… लग रही हो’ खूबसूरत फिटनेस इन्फ़्लुएंसर के अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल
जेल के नियमों का किया उल्लंघन
उधर, जांच करने वाले डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल टॉम एडम्स ने कहा कि एक जेल अधिकारी के तौर पर आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप कैदियों और अपने साथियों को सुरक्षित रखें. यह रेबेका ग्रीन की जिम्मेदारियों का गंभीर उल्लंघन था. वह स्टाफ और कैदियों की सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित असर और इस बात पर विचार करने में नाकाम रहीं कि उनके कामों ने जेल के कामकाज को कैसे कमजोर किया.
यह भी पढ़ें: एक साल तक करता रहा इंतजार, फिर रात के अंधेरे में जीजा के साथ ही कर दिया कांड
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
उधर, न्याय मंत्रालय ने यह भी बताया कि कुछ मामले ऐसे भी थे जिनमें समलैंगिक संबंध रखने के कारण किसी अफ़सर को नौकरी से निकाला गया था. हाल ही में एक और मामला सामने आया है, जिसमें 23 साल की कायरा डांसर पर पब्लिक ऑफिस में गलत व्यवहार का आरोप लगा है. उन पर जेल के एक कैदी के साथ अनुचित संबंध रखने का आरोप है. डांसर G4S में काम करती थीं और उनकी वेलिंगबोरो फैसिलिटी में तैनात थीं, जिसे ‘ब्रिटेन की सबसे आरामदायक जेल’ कहा जाता है, रशडेन की रहने वाली डांसर पर आरोप है कि उन्होंने ‘जानबूझकर और बिना किसी उचित कारण या वजह के गलत व्यवहार’ किया.
यह भी पढ़ें: ‘चुप रहो, शांत रहो, मैंने तुम्हें पकड़ लिया है’ महिलाओं-युवतियों से बनाए संबंध; 3 कॉल गर्ल को भी नहीं छोड़ा