Home > क्राइम > Channel 4 Reality Show: खूबसूरत युवतियां रोकती रहीं… कैमरे के सामने भी नहीं माने, सोफे पर भी बनाए शारीरिक संबंध

Channel 4 Reality Show: खूबसूरत युवतियां रोकती रहीं… कैमरे के सामने भी नहीं माने, सोफे पर भी बनाए शारीरिक संबंध

Channel 4 Reality Show: दो युवतियों ने तो कैमरे के सामने ही शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं, जबकि इसमें शामिल दोनों पुरुषों ने इन आरोपों से इनकार किया है.

By: JP Yadav | Last Updated: May 19, 2026 9:00:43 AM IST



Channel 4 Reality Show: भारत में रियलिशी शो में हुई शादियां नाकाम हुई हैं. अब ताजा मामला विदेश से जुड़ा है. खबर आ रही है कि चैनल 4 के एक हिट रियलिटी शो में अजनबियों से ‘शादी’ करने वाली 2 युवतियों ने सनसनीखेज दावा करके सबको चौंका दिया है कि उनके ऑन-स्क्रीन पतियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया है. इस जानकारी के सामने आते ही हड़कंप मच गया और ब्रॉडकास्टर के घबराए हुए अधिकारियों ने आधी रात आपात बैठक की.

 दरअसल,’मैरिड एट फर्स्ट साइट UK’ के एपिसोड में एक कपल को दिखाया गया था. प्रोड्यूसर्स को आरोपों की जानकारी होने के बावजूद प्रसारित कर दिए गए, जिसके बाद चैनल में हड़कंप मच गया. यहां पर बता दें कि यह लंबे समय से चल रही सीरीज़ है. इसमें विशेषज्ञों का एक पैनल सिंगल लोगों को एक-दूसरे के साथ जोड़ता है. अब चैनल 4 की स्ट्रीमिंग सेवा से हटा दी गई है. सबसे अहम बात यह है कि इस ‘सामाजिक प्रयोग’ के लिए की गई शादियां कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होतीं हैं. यहां पर लगे और अन्य जगहों पर लगाए गए कैमरे शादीशुदा कपल के हर कदम पर नज़र रखते हैं. यहां तक कि जब वो’हनीमून’ पर जाते हैं और फिर साथ रहने लगते हैं, तभी भी.

पतियों ने कई बार किया दुष्कर्म

इसमें हिस्सा लेने वाली 2 महिलाओं ने BBC से बातचीत में आरोप लगाया कि उनके ‘पतियों’ ने उनके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरी महिला ने दावा किया कि उसके साथ भी यौन उत्पीड़न हुआ. यह भी दुष्कर्म की ही श्रेणी में ही आता है.  

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिला ने अपनी पहचान ज़ाहिर नहीं करने पर बताया कि उसने अपने पति पर दुष्कर्म करने और तेज़ाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि   जब कैमरे उन पर नहीं होते थे, तो उसका पार्टनर अक्सर अपना आपा खो देता था. उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसने BBC को बताया कि शारीरिक संबंध जल्द ही हिंसक हो गया और उसके ‘बार-बार मना करने’ के बावजूद उसे चोटें आती थीं.

यह भी पढ़ें:  सुरंग में मर्द और औरत बनाते थे शारीरिक संबंध, सामने खड़ा होकर देखता था कौन?

सोफे पर बनाए शारीरिक संबंध

 युवती का कहना है कि एक दिन हम अपने अपार्टमेंट में सोफे पर बैठे थे. इस दौरान उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, हालांकि मैं बार-बार मना करती रही कि मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी. बावजूद इसके वह वह कहता रहा कि तुम मना नहीं कर सकती, तुम मेरी पत्नी हो. इसके बाद उसने मेरे साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.

वह मुस्कुराया और फिर किया दुष्कर्म

वहीं, अन्य युवती का आरोप है कि शो के प्रसारण से पहले उसके ‘पति’ ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. हालांकि, चैनल 4 और निर्माताओं को बताने के बावजूद चैनल ने उसके एपिसोड प्रसारित कर दिए. युवती का कहना है कि वह मुस्कुराया और मेरे ऊपर चढ़ गया. वह बहुत ताकतवर था, इसलिए  मैंने पूरी तरह से हार मान ली थी. मैं बस यह नहीं चाहती थी कि जब कैमरे आएं तो वह मुझ पर गुस्सा हो. 

यह भी पढ़ें: Balrampur News: इधर चल रही थी जिसके शव को दफनाने की तैयारी, वह बाजार में खा रहा था जलेबी! 

  

डेटिंग सीरीज़ के प्रोड्यूसर्स ने स्टाफ को लिखा मेल

वहीं, ‘द डेली मेल’ ने खुलासा किया है कि विवादों में घिरी डेटिंग सीरीज़ के प्रोड्यूसर्स ने उन सभी स्टाफ़ सदस्यों को एक चिट्ठी भेजी है, जिन्होंने इसकी 10 में से किसी भी सीरीज़ में काम किया है. इस चिट्ठी में उनसे गुज़ारिश की गई है कि वे इस मामले पर न तो कोई बयान दें और न ही सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करें.

यह भी पढ़ें: 8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!

यह भी पढ़ें: मकान मालिक बारी-बारी से रोज करता था दुष्कर्म, 2,000 के किराए के बदले पति ने ही सौंप दी पत्नी-बेटी

Advertisement