Home > क्राइम > लड़की के साथ ऐसा क्या कर दिया… पीली शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने शख्स की तलाश में जुट गई ब्रिटेन पुलिस

लड़की के साथ ऐसा क्या कर दिया… पीली शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने शख्स की तलाश में जुट गई ब्रिटेन पुलिस

ब्रिटेन के एबे वुड में शख्स ने टीनएज लड़की का ना केवल पीछा किया बल्कि उसका शोषण भी कर डाला. लड़की को उसका चेहरा याद नहीं है.

By: JP Yadav | Published: August 5, 2026 2:23:24 PM IST



ब्रिटेन के एबी वुड (Abbey Wood) में शख्स द्वारा बस और ट्रेन में टीनएज लड़की का पीछा करने और फिर उसका उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले का CCTV फुटेज भी जारी किया गया है. यह घटना बुधवार (8 जुलाई, 2026) को दोपहर के समय हुई. 16 साल की लड़की एबे वुड अंडरग्राउंड स्टेशन जाने वाली बस में चढ़ी और उसने बताया कि एक आदमी बस में उसके पीछे आया. इस आदमी ने बस और ट्रेन में टीनएज लड़की का पीछा किया. इसके बाद कथित तौर पर उसका उत्पीड़न किया. 

लड़की ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उसने देखा कि वह आदमी उसे देख रहा है. इसके बाद जैसे ही वह बस से उतरी तो एबे वुड में वह आदमी भी उसके पीछे एलिज़ाबेथ लाइन की ट्रेन में चढ़ा और टोटेनहम कोर्ट रोड पर उतरा. लड़की ने यह भी दावा किया कि उस आदमी ने फिर से उसका पीछा किया, उसके पास आया और कथित तौर पर उत्पीड़न करने के बाद वहां से चला गया.

ब्रिटेन ट्रांसपोर्ट पुलिस से करें संपर्क 

टीनएजर द्वारा घटना की रिपोर्ट करने के बाद पुलिस ने CCTV इमेज जारी की. मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव तस्वीर में दिख रहे आदमी से बात करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उसके पास ऐसी जानकारी हो सकती है जो मदद कर सके. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जो कोई भी उसे पहचानता है उससे ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया है. यह जानकारी क्राइमस्टॉपर्स को गुमनाम रूप से भी दी जा सकती है.

पुलिस ने बताई आरोपी की पहचान

वह आदमी अधेड़ उम्र का लग रहा है और तस्वीर में उसने पीली शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने हुए हैं. उसने काले ट्रेनर (जूते) भी पहने थे और उसकी शर्ट की जेब से धूप का चश्मा लटका हुआ था. यहां पर बता दें कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले में ब्रिटेन में सख्त कानून है. बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. 

यह भी पढ़ें: आधी रात महिला ग्राम प्रधान के कमरे से आने लगीं आवाजें, बगल से निकली खूबसूरत लड़की ने खोल दिया खतरनाक राज़

यह भी पढ़ें: सास-ससुर को सबके सामने मारा, बहू के साथ भी कुछ दूरी पर कर दिया कांड!

यह भी पढ़ें: घर के अंदर क्या चल रहा था? युवती की चीखों ने खोल दिया रहस्य, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया कांड

Tags:
Advertisement