30 वर्षीय महिला PE टीचर ने अपने घर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ विंबलडन देखते हुए शारीरिक संबंध बनाए और उससे कहा कि वह उसे ‘मिस’ कहकर बुलाए. यह खुलासा कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ. ज्यूरी को बताया गया कि 30 वर्षीय ब्रोनवेन जेम्स टीनएज स्टूडेंट के साथ ‘फ्लर्ट’ करने लगीं. इसके बात टीचर ने 4 बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने घर पर बुलाया. इस दौरान यानी कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही पता चला कि’फ्लर्टी’ स्वभाव की इस महिला PE टीचर ने अपने घर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ विंबलडन देखते हुए शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान उससे कहा कि वह उसे ‘मिस’ कहकर बुलाए.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ब्रोनवेन जेम्स मिक्स्ड सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती थीं. कथित अपराधों के समय जेम्स साउथेम्प्टन के बिटरने पार्क स्कूल में PE पढ़ा रही थीं. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर स्नैपचैट पर स्टूडेंट के साथ मीटिंग्स तय कीं. इसके बाद उसे अपनी कार में ले गईं. कार में जाने के दौरान महिला टीचर ने छात्र को Kiss किया. कोर्ट को यह भी बताया गया कि आरोपी ब्रोनवेन जेम्स ने छात्र से कहा था कि वह उससे प्यार करती है और उसके साथ कहीं दूर जाना चाहती हैं.
‘कोड’ से बुलाती थी छात्र को
सरकारी वकीलों का कहना है कि विल्टशायर के चिपेनहम की रहने वाली ब्रोनवेन जेम्स ने अपने फोनबुक में लड़के का नाम ‘नंबर 8’ रखा था ताकि बात छिपी रहे. इससे संकेत मिलता है कि वह आठवां आदमी या लड़का था जिसके साथ उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए थे. कानूनी कारणों से नाम ना बताए जा सकने वाले लड़के ने कोर्ट को बताया कि जेम्स ने उसे ‘ग्रूम’ (बहला-फुसलाकर तैयार) किया था, लेकिन उस समय उसे यह बहुत अच्छा लगा था.
हमेशा छात्र से फ्लर्ट करती थी महिला टीचर
पुलिस के साथ एक वीडियो इंटरव्यू में स्टूडेंट ने कहा कि कार में मिलने से पहले वे क्लास में हमेशा फ्लर्ट करते थे. उसने बताया कि अगले दिन वह क्लास में उसके पास आईं और ‘फ्लर्टी’ अंदाज़ में पूछा- ‘कल रात तुम कहां थे? लड़के कोर्ट में खुलासा किया है कि उनके बीच घर पर शारीरिक संबंध बनाए. उसने बताया कि उस समय मैं बहुत उत्साहित था, यह बहुत अच्छा था, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि यह गलत था.
अपने घर पर हुई पहली घटना के बारे में बताते हुए छात्र ने बताया कि वह सोफे पर मेरे पास आईं, उनका सिर मेरी गोद में था. हम टीवी देख रहे थे, उनका कुत्ता भी वहीं था. हम बस आराम कर रहे थे, तभी मैंने किस करने के लिए उनकी ओर झुकाव किया. हम किस कर रहे थे, फिर बात आगे बढ़ी, मैंने पूछा ‘क्या हम ऊपर चलें?.’ इस पर उसने कहा ‘हां’ और हमने शारीरिक संबंध बनाए. वह वस्त्रहीन हो गई और मैं भी. इसके बाद दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए.
कहती थी- मिस कहकर बुलाओ
लड़के ने आगे बताया कि क्लास में जेम्स उसे उसके कोर्सवर्क के साथ वेप (vape) देती थी और यह भी कहा कि जब वे अकेले होते थे तो उसे पसंद था कि वह उसे ‘मिस’ कहकर बुलाए. उसने यह भी बताया कि कैसे जेम्स ने उसे अपनी ‘लीवर्स पार्टी’ (स्कूल छोड़ने की पार्टी) से फोन किया था, जबकि बैकग्राउंड में दूसरे टीचर भी थे, और उससे कहा था कि वह उससे प्यार करती है.