Home > विदेश > Britain Crime: एक ‘हत्या’ से डर गया पूरा शहर, गोरी त्वचा वाली महिला को लेकर सामने आया सस्पेंस

Britain Crime: एक ‘हत्या’ से डर गया पूरा शहर, गोरी त्वचा वाली महिला को लेकर सामने आया सस्पेंस

Britain Crime: हत्या की जांच की अगुवाई कर रही डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट रेचल विल्सन ने कहा कि यह एक चौंकाने वाला अपराध है और पुलिस कातिल को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

By: JP Yadav | Published: September 1, 2026 3:19:11 PM IST



Britain Crime: लिवरपूल के एक पार्क में 70 साल की उम्र की एक महिला की लाश काले बिन बैग में मिली. अब हत्या के मामले में कातिल की तलाश जारी है. शुक्रवार (28 अगस्त, 2026 दोपहर को स्टेनली पार्क एनफील्ड के एक घिरे हुए बगीचे में शाम करीब 5:25 बजे एक व्यक्ति को महिला की लाश मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, मर्सीसाइड पुलिस ने बताया कि बहुत छानबीन के बावजूद वे अभी तक पीड़िता की पहचान नहीं कर पाए हैं. महिला की उम्र 70 के आसपास लग रही है.

पुलिस ने बताया कि पार्क में आने वाले कई लोगों ने बिन बैग देखा था, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा, इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी.  सीनियर अधिकारी ने बताया कि महिला की लाश कई हफ़्तों से उस व्यस्त पार्क में बैग के अंदर पड़ी थी. यह पार्क लिवरपूल FC के एनफील्ड स्टेडियम और एवर्टन FC के पुराने होम ग्राउंड, गुडिसन पार्क के बीच स्थित है.

रेचल विल्सन ने कहा कि लापता लोगों की रिपोर्ट की जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने पड़ोसियों का हाल-चाल लें और सोचें कि क्या उनके इलाके में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे उन्होंने कई हफ़्तों से नहीं देखा है, और अगर ऐसा है तो वे पुलिस को जानकारी दें। एक महिला का शव चारदीवारी वाले बगीचे में मिलने के बाद फ़ोरेंसिक अधिकारी स्टैनली पार्क में सबूत इकट्ठा कर रहे हैं.

मौत की वजह नहीं की जा रही सार्वजनिक

मृत महिला के बारे में बताया गया है कि वह गोरी त्वचा वाली और 70 के दशक की उम्र की है. वह 5 फ़ीट 2 इंच लंबी, छोटे कद-काठी की और स्ट्रॉबेरी ब्लॉन्ड बालों वाली थी. उसने खास गुलाबी रंग की नाइकी ब्रांडेड टी-शर्ट भी पहनी हुई थी. विल्सन ने पुष्टि की कि जासूस आस-पास की सड़कों के CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं और तुरंत कार्रवाई करते हुए घर-घर जाकर पूछताछ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम भी हो चुका है, लेकिन  जांच के कारणों से महिला की मौत की वजह सार्वजनिक नहीं की जा रही है. जिन लोगों के पास कोई जानकारी, डैशकैम, डोरबेल या CCTV फुटेज हो, उनसे आगे आने की अपील करते हुए विल्सन ने कहा कि हम जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. यह एक चौंकाने वाला अपराध है.

लोगों के लिए चिंता का विषय है हत्या

यहां पर बता दें कि स्टैनली पार्क 110 एकड़ का एक बड़ा पार्क है जो जॉगिंग करने वालों, कुत्ते घुमाने वालों और गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रहे बच्चों के बीच लोकप्रिय है.  असिस्टेंट चीफ़ कॉन्स्टेबल एंडी रयान ने माना कि महिला का शव मिलना स्थानीय लोगों के लिए चिंताजनक और परेशान करने वाला होगा, लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके अधिकारी ‘जवाब पाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं,

Tags:
Advertisement