Home > क्राइम > बीच पर टहल रही 20 साल की खूबसूरत युवती थी खतरे से अनजान, रात में शख्स आया; फिर हो गया कांड

बीच पर टहल रही 20 साल की खूबसूरत युवती थी खतरे से अनजान, रात में शख्स आया; फिर हो गया कांड

Britain Crime News: दुष्कर्म के शक में 28 वर्षीय आदमी को गिरफ्तार किया गया है और वह अभी कस्टडी में है.

By: JP Yadav | Published: August 5, 2026 8:32:49 PM IST



Britain Crime News: ब्रिटेन के ब्राइटन बीच पर 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने 28 साल के आरोपी शख्स को अरेस्ट किया गया है. इसके साथ ही बुधवार (05 अगस्त, 2026) को सुबह 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को टारगेट किए जाने के बाद ऑफिसर्स ने सीफ्रंट के एक हिस्से को सील कर दिया.  ससेक्स पुलिस ने डेली मेल को अरेस्ट किए गए आदमी की नेशनैलिटी के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया. यह भी जानकारी दी कि वह यह डिटेल तभी देगी जब उस पर चार्ज लगेगा, जैसा कि नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल की गाइडेंस में है. 

कार्रवाई की कड़ी में पुलिस ने सबूत ढूंढने के लिए बीच पर छानबीन की, इसलिए i360 टावर के सामने बीच के एक एरिया को बंद कर दिया गया है. फिलहाल यूनिफॉर्म पहने ऑफिसर्स घेरे की रखवाली कर रहे हैं और दूसरे लोग सबूतों के बैग ले जाते हुए देखे गए. इसकी तस्वीरें भी ब्रिटेन की मीडिया में सामने आई हैं. 

फोर्स ने कहा कि पुलिस ब्राइटन बीच पर 20 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट की जांच कर रही है, जो मंगलवार 4 अगस्त की रात से बुधवार 5 अगस्त के बीच हुआ माना जा रहा है. पीड़िता को स्पेशलिस्ट ट्रेंड ऑफिसर्स से मदद भी मिल रही है. आरोपी पहले भी कुछ ऐसे मामलों में संलिपत् रहा है. यह कुछ ही हफ्ते बाद हुआ है जब तीन फेल असाइलम सीकर्स को ब्राइटन बीच पर एक बेहोश युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का दोषी पाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था.

दोषियों ने किया इन्कार

वहीं, एक अन्य मामले में  मिस्र के करिन अल-दानसुर्त और इब्राहिम अलशाफे, और ईरानी नागरिक अब्दुल्ला अहमदी दोनों को उनके  शिकारी, बेरहम और घिनौने बर्ताव के लिए 27 साल तक की बढ़ी हुई सज़ा सुनाई गई है, जज क्रिस्टीन हेंसन KC ने सज़ा सुनाने की सुनवाई के दौरान कहा कि ट्रायल में छोटी नाव वाले माइग्रेंट्स के सबूत आपकी बिगड़ी हुई सोच की एक डरावनी झलक’ देते हैं, वहीं उन्होंने  कमज़ोर  युवती के साथ दुष्कर्म करने से इन्कार किया. 

3 दरिंदों को हो चुकी है सजा

उनकी शिकार, 30 साल की एक लोकल महिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी. उन तीन दरिंदों की सज़ा की सुनवाई में 25 मिनट की भयानक घटना को बहादुरी से याद करते हुए इमोशनल हो गई. जब वह स्क्रीन के पीछे गवाही दे रही थी, तो उसकी आवाज़ थोड़ी भर्रा गई. उसने होव क्राउन कोर्ट को बताया कि उन्होंने उस रात मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी – उन्होंने हर तरह से मेरा शोषण किया. 

Tags:
Advertisement